WhatsApp Menu
कल सुबह 4 घंटे होगी बिजली कटौती, जाने कब व कहां.?  |  बीच बाजार अलसुबह तोड़े दुकान के ताले, गल्ले से हजारों रूपए लेकर चोर हुआ फरार, मामला दर्ज।  |  जाखासर जीएसएस पर 4 घंटे का शटडाउन कल, कई क्षेत्रों में बिजली रहेगी बंद  |  भाजपा प्रदेश महामंत्री व जिलाध्यक्ष पहुंचे श्रीडूंगरगढ़, 51 किलो की फुलमाला से किया अभिनदंन, संगठन में निष्ठा पूर्वक सेवा देने की प्रेरणा दी।  |  गणगौर उत्सव संपन्न, गीतों के साथ हुए फेरे, विजेता हुए पुरस्कृत, घरों में हुए पूजन।  | 

गणगौर उत्सव संपन्न, गीतों के साथ हुए फेरे, विजेता हुए पुरस्कृत, घरों में हुए पूजन।

श्रीडूंगरगढ़ ONE 22 मार्च 2026। “पाछी बेगी आई रे गणगौर, घूमर रमवा ने आई रे गणगौर..” कुएं की मुंडेर पर गीत गाती महिलाओं और युवतियों ने गणगौर को फेरे दिलवाने की परंपरा का निर्वहन किया। 16 दिवसीय पर्व शनिवार को खुशी व प्रसन्नता के साथ संपन्न हुआ। युवतियों ने हल्दी, मेंहदी व विदाई के आयोजन किए और 16 दिन जमकर आनंद लिया है। सज-धज कर खूब घूमर नृत्य किया और गणगौर के गीत गाए। रविवार सुबह से बड़ी गणगौर को घरों में बुलाकर खोल भराई की रस्म निभाई जा रही है।
गणगौर मेला समिति के बैनर तले सिंधी कॉलोनी के शहीद हेमू कालानी पार्क में आयोजित गणगौर फेरे रविवार सुबह संपन्न हुए। फेरे पंडित रामदेव उपाध्याय ने विधिवत रूप से संपन्न करवाए। महिलाओं ने अनेक गीत गाए और अनेक श्रद्धालुओं ने गणगौर के सेवरे दिए। यहां गणगौर सजाओ प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका वरिष्ठ शिक्षाविद् रूपचंद सोनी, राज सर, मनोज गुसाईं ने निभाई। प्रथम द्वितीय व तीसरे स्थान की गणगौर को पुरस्कृत किया गया वहीं सभी प्रतिभागियों को सांत्वना पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में श्यामसुदंर पारीक, मीना मोरवानी, कौशल्या झंवर, सुष्मा करनाणी, रामचंद्र मोदी, किरण सोमाणी सहित अनेक महिलाएं व युवतियां शामिल हुई। गणगौर मेला आयोजन समिति के व्यवस्थापक राजगुरू पंडित देवीलाल उपाध्याय ने सभी का आभार जताया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़