WhatsApp Menu
गणगौर उत्सव संपन्न, गीतों के साथ हुए फेरे, विजेता हुए पुरस्कृत, घरों में हुए पूजन।  |  श्रीडूंगरगढ़ अंचल से पढें खास आयोजनों की तीन खबरें:-  |  दो बच्चों सहित महिला को भगा ले जाने के आरोप में एक नामजद के खिलाफ मामला दर्ज, पढें पूरी खबर।  |  22 मार्च 2026 का पंचांग, साथ जाने और भी कई खास बातें आचार्य श्रीडूंगरगढ़ ONE के साथ।  |  गणगौर उत्सवों की मची है धूम  | 

श्रीडूंगरगढ़ अंचल से पढें खास आयोजनों की तीन खबरें:-

भगत प्रकाश जी महाराज कल आएंगे श्रीडूंगरगढ़, सिंधी समाज जुटा तैयारियों में..
श्रीडूंगरगढ़ ONE। सोमवार रात 9 बजे सिंधी समाज के बड़े संत भगत प्रकाशजी महाराज श्रीडूंगरगढ पहुंचेंगे। मंगलवार सुबह 8.15 बजे बैंड बाजों से सिंधी समाज द्वारा उनका स्वागत किया जाएगा। सिंधी समाज द्वारा मंगलवार, 24 मार्च को दिन भर श्रीझूलेलाल मंदिर में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। समाज के सक्रिय युवा रवि रिझवानी ने बताया कि पूरे समाज द्वारा सुबह 8 बजे से सभी सामूहिक आयोजन किए जाएंगे। सुबह नाश्ता, 9 बजे से 12 बजे तक हवन पूजन, ध्वजारोहण, झूलेलालजी पूजन होगे, दोपहर 12.15 बजे से भंडारा, शाम 4 बजे अल्पाहार, 5 बजे से शाम 7.30 बजे तक सत्संग के बाद रात 8 बजे भंडारे के आयोजन के साथ कार्यक्रम संपन्न होगा। सिंधी पंचायत, प्रेम प्रकाश मंडल व समाज के युवा आयोजन की तैयारियों में जुटें है।
सिंधी मन्दिर में उल्लास के साथ मनाया चेटीचंड का पर्व, सभी ने निभाई भागीदारी।
श्रीडूंगरगढ़ श्रीडूंगरगढ़ ONE। सिंधी कॉलोनी में झूलेलाल मन्दिर में सिंधी समाज द्वारा शुक्रवार को चेटीचंड का पर्व सामूहिक रूप से उल्लास के साथ मनाया गया। मन्दिर प्रांगण में खूब सजावटें की गई और दिनभर अनेक आयोजन भजन कीर्तन के साथ संपन्न किए गए। उत्साह के साथ समाज के बच्चे, बुजुर्ग, युवा और महिलाओं ने बढ़चढ़ का कार्यक्रम में भागीदारी निभाई। समाज के सक्रिय युवा रवि रिझवानी ने बताया कि संत श्रीझूलेलाल जी का 1076 वां जन्मोत्सव श्री झूलेलाल मंदिर में शुक्रवार सुबह ध्वजारोहण के साथ प्रारंभ हुआ। शाम 5 बजे संत कंवरराम मंडली द्वारा बहराणा जी प्रस्तुतियां दी गयी। उसके पश्चात बच्चों की सांस्कृतिक प्रस्तुतियां हुई। जिसमें तक्ष्वी संगवानी ने श्री झूलेलाल जी की वेशभूषा में आकर्षक प्रस्तुति दी गयी। भूमि गुरनाणी ने झूलेलाल जी का सुंदर भजन सुनाकर श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। दिव्यांश वासवानी ने झूलेलाल के बारे में एबीसीडी के माध्यम से पूरी जानकारी दी। सिन्धी पंचायत द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देने वाले सभी बच्चों को पुरस्कृत किया गया। रात्रि को डीजे के साथ झूलेलाल जी शोभायात्रा निकाली गई। यात्रा कॉलोनी में घूमते हुए मन्दिर में संपन्न हुई। समाज के श्रद्धालु खूब नाचते गाते यात्रा में शामिल हुए। भंडारे का साथ चेटीचंड त्योहार संपन्न हुआ।

सेरूणा मस्जिद में अदा की नमाज, मांगी अमन चैन की दुआएं।
श्रीडूंगरगढ़ श्रीडूंगरगढ़ ONE। शनिवार सुबह गांव शेरुणा सहित आस पास के गांवों में रहने वाले मुस्लिम धर्मावलंबियों को गुलशन के अशफाक में मौलाना खुशी मोहम्मद ने एक साथ नमाज अदा करवाई। सभी ने खुदा की इबादत कर देश में अमन चैन की दुआ मांगी। लोगों ने एक दूसरे को गले लगाकर मुबारकबाद दी। इस मौके पर भंवरू खां, पीरू खां, हीरू खां, फैजु खां, सुमर खां शेर खां, अल्लाउद्दीन खां, अजरुद्दीन खान, उमर खां, उम्मेद खां, सिकंदर अली सहित अनेक लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़