WhatsApp Menu
श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र से न्यूज एक्सप्रेस में पढ़ें आज की कुछ खास खबरें एकसाथ  |  भागवत कथा में दूसरे दिन राजा परीक्षित के प्रसंग सुन भाव विभोर हुए श्रद्धालु।  |  सातलेरा-बिग्गा में धूमधाम से निकली गणगौर की सवारी, मगरिया में उमड़ा जनसैलाब  |  श्रीडूंगरगढ़ मंडी से देखें सभी जिंसो के “आज के भाव”  |  तेज हवा के साथ आई तेज बरसात, ईसबगोल की फसल हुई चौपट, किसान हुए मायूस  | 

श्रीडूंगरगढ़ से शनिवार की दो खास खबरें पढें एकसाथ

पुत्र की स्मृति में माँ ने सरकारी अस्पताल में भेंट दी व्हीलचेयर।
श्रीडूंगरगढ़ ONE। कस्बे में आड़सर बास निवासी मोहिनी देवी तातेड़ ने अपने दिवंगत पुत्र विमल तातेड़ की स्मृति में मरीजों के लिए उपयोगी व्हीलचेयर अस्पताल में भेंट दी। शनिवार सुबह उपजिला अस्पताल में प्रभारी डॉ ओमप्रकाश स्वामी, डॉ एसएस नांगल, समाजसेवी श्रीगोपाल राठी, विजयराज सेवग इस दौरान उपस्थित रहें। नागरिक विकास परिषद की प्रेरणा से तातेड़ परिवार द्वारा किए गए इस कार्य की सभी सराहना की। डॉ स्वामी ने इसे मरीजों के लिए उपयोगी बताते हुए मोहिनी देवी का आभार जताया। इस दौरान उनकी पुत्री सरिता व दोहिती मौजूद रहें।

तोलियासर में युवतियों ने धूमधाम से भरा गणगौर का मायरा।
श्रीडूंगरगढ़ ONE। गांव तोलियासर में हरिरामजी मोहल्ले में हनुमानप्रसाद चावंडिया के घर पास युवतियों ने धूमधाम से गणगौर के मायरे का आयोजन किया। युवतियों ने विभिन्न प्रकार के सामानों को सजाया और मायरे की परंपरा निभाई। महिलाओं व युवतियों ने खूब गीत गाए व गणगौर माता को विभिन्न व्यंजनों का भोग लगाकर प्रसाद का वितरण किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़