श्रीडूंगरगढ़ ONE 21 मार्च 2026। शनिवार को विश्व वन दिवस पर वन सुरक्षा व संरक्षण को मजबूत करने के लिए सरकार द्वारा बीकानेर संभाग को 39 मोटरसाइकिलें और श्रीडूंगरगढ़ रेंट को 2 मोटरसाइकिल अलॉट हुई है। शनिवार को वन अधिकारियों की उपस्थिति में बीकानेर में आयोजित कार्यक्रम में वन रक्षकों को मोटरसाइकिलें दी गई। श्रीडूंगरगढ़ से वनरक्षक गिरधारी मदेरणा एवं किशोर गोदारा ने क्षेत्र को मिली मोटरसाइकिलें प्राप्त की। सहायक वन संरक्षक, श्रीडूंगरगढ़ सत्यपाल सिंह ने बताया कि इससे वन सुरक्षा और गश्ती कार्यों में मदद मिलेगी साथ ही छोटे वन्यजीवों जैसे पक्षी वर्गों को रेस्क्यू करने के कार्यों में भी मदद मिल सकेगी।