WhatsApp Menu
राजस्थान स्थापना दिवस पर संगोष्ठी 29 मार्च को  |  पढ़े एक साथ दो खास खबरें  |  आज शाम निकलेगी भव्य और दर्शनीय सवारी यात्रा, आप भी करें दर्शन  |  हाईटेक होगी छात्रों की सुरक्षा: इको भारत के स्मार्ट कैंपस अभियान की कमान ललिता शर्मा को  |  श्रीडूंगरगढ़ में ईद-उल-फितर: बड़ी ईदगाह में 8:30 बजे अदा हुई नमाज, गले मिलकर दी मुबारकबाद, देखें फ़ोटो  | 

राजस्थान स्थापना दिवस पर संगोष्ठी 29 मार्च को

शौर्य, स्वाभिमान और संस्कारों की धरती: राजस्थान’ विषय पर होगा मंथन

डूंगरगढ़ one 21 मार्च, 2026 श्रीडूंगरगढ़। राजस्थान स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में राष्ट्रभाषा हिन्दी प्रचार समिति, श्रीडूंगरगढ़ द्वारा 29 मार्च को संस्कृति भवन में संगोष्ठी आयोजित की जाएगी। कार्यक्रम में प्रदेशभर के शिक्षाविद्, साहित्यकार और इतिहासकार भाग लेंगे।

समिति अध्यक्ष श्याम महर्षि ने बताया कि समारोह का आयोजन प्रातः 10 बजे से होगा। संगोष्ठी का विषय ‘शौर्य, स्वाभिमान और संस्कारों की धरती: राजस्थान’ रखा गया है।

संस्था मंत्री एवं साहित्यकार रवि पुरोहित के अनुसार कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रख्यात शिक्षाविद् एवं इतिहासकार डॉ. कमल कोठारी करेंगे। मुख्य अतिथि के रूप में मोटिवेशनल स्पीकर डॉ. गौरव बिस्सा तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में कमांडेंट एवं सामाजिक कार्यकर्ता सीमा हिंगोनिया उपस्थित रहेंगी।

कार्यक्रम में शिक्षाविद् एवं लेखक डॉ. चक्रवर्ती श्रीमाली विषय व्याख्यान देंगे। व्याख्यान में राजस्थान के शौर्य, स्वाभिमान, परम्परा, नारी सशक्तिकरण, मरुस्थलीय पर्यावरण, सतत विकास और समकालीन प्रगति जैसे पहलुओं पर विस्तार से चर्चा की जाएगी।

समारोह संयोजक भगवती पारीक ने बताया कि कार्यक्रम में देश-प्रदेश के अनेक विद्वान भाग लेकर अपने विचार साझा करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़