WhatsApp Menu
मंच पर हुई अनेक प्रस्तुतियां, विजेताओं को मिले पुरस्कार, सहयोगियों व अतिथियों का किया सम्मान  |  भक्तिमय भागवत आयोजन प्रारंभ, निकाली कलश यात्रा, कथा वाचिका ने संकल्प के साथ सत्कर्म करने की दी प्रेरणा।  |  श्रीडूंगरगढ़ मंडी से देखें सभी जिंसो के “आज के भाव”  |  नजर आया चांद, कल होगी ईद, मुस्लिम समुदाय में उल्लास का माहौल  |  जेपीएस के बच्चों ने मेला घुमकर लिया झूलों का आनंद, मेले में बढ़ रही है रौनक  | 

नजर आया चांद, कल होगी ईद, मुस्लिम समुदाय में उल्लास का माहौल

श्रीडूंगरगढ़ ONE 20 मार्च 2026। रमजान के बाद शुक्रवार को चांद नजर आया और शनिवार को मुस्लिम समुदाय के द्वारा ईद-उल-फितर मनाई जाएगी। ईद को लेकर घरों में जश्न का माहौल है। शुक्रवार को रमजान के आखिरी जुम्मे की नमाज भी मस्जिदों में अदा की गई और देशभर में अमन चैन की दुआ मांगी। शनिवार सुबह जामा मस्जिद के इमाम फजले हक अशरफी ईदगाह में सुबह 8.30 बजे ईद की नमाज अदा करवाएंगे। शुक्रवार को बाहर से आए तेलियान इमाम मुफ्ती फरमान रजा व हाफिजों का सम्मान किया गया। शुक्रवार को ईदगाह की सजावट की गई। वहीं सभी मुस्लिम घरों में सजावट की गई है व नए कपड़े व विभिन्न सामान लिए गए है। घरों में उत्सव मनाया जा रहा है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़