WhatsApp Menu
मंच पर हुई अनेक प्रस्तुतियां, विजेताओं को मिले पुरस्कार, सहयोगियों व अतिथियों का किया सम्मान  |  भक्तिमय भागवत आयोजन प्रारंभ, निकाली कलश यात्रा, कथा वाचिका ने संकल्प के साथ सत्कर्म करने की दी प्रेरणा।  |  श्रीडूंगरगढ़ मंडी से देखें सभी जिंसो के “आज के भाव”  |  नजर आया चांद, कल होगी ईद, मुस्लिम समुदाय में उल्लास का माहौल  |  जेपीएस के बच्चों ने मेला घुमकर लिया झूलों का आनंद, मेले में बढ़ रही है रौनक  | 

प्रसिद्ध पूनरासर धाम का बदलेगा स्वरूप, पत्थर तराशने के लिए कार्यशाला का किया उद्घाटन

श्रीडूंगरगढ़ ONE 20 मार्च 20261 मंदिर जीर्णोद्धार गांव ही नहीं पूरे क्षेत्र की समृद्धि का प्रतीक है। बालाजी की प्रेरणा से ही श्रद्धालुओं द्वारा इसे नया स्वरूप दिया जाएगा। इससे यहां आने वाले लाखों दर्शनार्थियों सहित क्षेत्रवासियों के लिए सुविधाजनक हो सकेगा। ये बात विधायक ताराचंद सारस्वत ने गांव पुनरासर में श्रीपूनरासर हनुमान जी ट्रस्ट बीकानेर (कोलकाता) के तत्वाधान में आयोजित कार्यशाला उद्घाटन कार्यक्रम में कही। इस कार्यशाला में मंदिर के नवनिर्माण हेतु पत्थर तराशने का कार्य किया जाएगा और विधायक सारस्वत ने विधिवत रूप से शिला पूजन कर इसका उद्घाटन किया। समारोह में मुख्य वक्ता के जगदीश पारीक ने पुनरासर ग्राम मंदिर निर्माण कार्य में पूरे गांव द्वारा सदैव सहयोग दिए जाने की बात कही। सारस्वत ने ट्रस्ट का आभार जताया। ट्रस्ट के डॉ. गिरिराज हर्ष ने अपने संबोधन में ग्रामीणों से सहयोग का आग्रह करते हुए कहा कि निरंतर और बिना किसी अवरोध के कार्य किया जाए, तो आगामी विक्रम संवत 2084 की प्रतिपदा को नव निर्मित मंदिर का भव्य उद्घाटन किया जा सकें। ट्रस्टी तुलसीदास पुरोहित ने सभी से सहयोग की बात कही। समारोह में ट्रस्ट के मोटू हर्ष, बजरंगलाल पारीक, सम्पत पारीक, तुलसीदास पुरोहित, राजेश लदरेचा, डॉ. गिरिराज हर्ष, सुभाष आचार्य एवं जगदीश पारीक ने विधायक सारस्वत, सरपंच माननाथ सिद्ध, मंदिर के पुजारी डालचन्द, शिल्पकार नरेंद्र सोनगरा, भाजपा देहात जिला उपाध्यक्ष हेमनाथ जाखड़, महंत प्रेमनाथ जी तथा सेरूणा थाना प्रभारी संध्या विश्नोई का शॉल, साफा और दुपट्टा पहनाकर सम्मान किया। सभी अतिथियों का आभार मोटू हर्ष व बजरंगलाल पारीक द्वारा किया गया। मंच संचालन डॉ. श्रीकांत व्यास ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़