WhatsApp Menu
श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र से न्यूज एक्सप्रेस में पढ़ें आज की कुछ खास खबरें एकसाथ  |  ठुकरियासर से युवा चांदी की डाक ध्वजा लेकर पांच घंटे में पहुंचे सालासर, गूंजे बाबा के जयकारे  |  गणगौर और नववर्ष पर हुए आयोजन, शुक्रवार को होगा गणगोर महोत्सव-2026, शनिवार को निकलेगी गणगौर सवारी।  |  नियमों की अनदेखी पर ग्राम विकास अधिकारियों का विरोध  |  हाइवे पर दो बाइकें आमने सामने भिड़ी, एक युवक घायल, किया बीकानेर रेफर  | 

ठुकरियासर से युवा चांदी की डाक ध्वजा लेकर पांच घंटे में पहुंचे सालासर, गूंजे बाबा के जयकारे

श्रीडूंगरगढ़ ONE 19 मार्च 2026। नववर्ष के पहले दिन गांव ठुकरियासर में नई पहल की गई। गांव में बाबा के उत्साही भक्तों ने गुरूवार को पांच घंटों में सालासर धाम की यात्रा दौड़ते हुए पूरी की और बाबा के दरबार में 11 भरी चांदी की डाक ध्वजा अर्पित की। संघ संचालक राकेश जाखड़ ने बताया कि सुबह सवा सात बजे डाक ध्वजा यात्रा में सालासर पैदल यात्री संघ, ठाकुरजी संघ, ठुकरियासर के युवा श्रद्धालु शामिल हुए। विधि विधान से डाक ध्वजा का पूजन किया गया व ज्योत आरती के बाद संघ रवाना हुआ। ग्रामीणों ने डाक ध्वजा यात्रा में शामिल युवाओं का गुलाल लगाकर विदा किया। पूरे मार्ग में डीजे पर बाबा के भजनों के साथ दौड़ते युवा बिना रूके सालासर पहुंचे व जयकारों के साथ बाबा के दर्शन किए। संघ के युवाओं ने बाबा से क्षेत्र में खुशहाली की प्रार्थना की। संघ कार्यकारिणी सदस्य गणपतराम टांडी, भंवरलाल सारस्वा, सांवरमल नाई, महावीर सारस्वा ने सभी युवाओं का आभार जताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़