WhatsApp Menu
श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र से न्यूज एक्सप्रेस में पढ़ें आज की कुछ खास खबरें एकसाथ  |  ठुकरियासर से युवा चांदी की डाक ध्वजा लेकर पांच घंटे में पहुंचे सालासर, गूंजे बाबा के जयकारे  |  गणगौर और नववर्ष पर हुए आयोजन, शुक्रवार को होगा गणगोर महोत्सव-2026, शनिवार को निकलेगी गणगौर सवारी।  |  नियमों की अनदेखी पर ग्राम विकास अधिकारियों का विरोध  |  हाइवे पर दो बाइकें आमने सामने भिड़ी, एक युवक घायल, किया बीकानेर रेफर  | 

हाइवे पर दो बाइकें आमने सामने भिड़ी, एक युवक घायल, किया बीकानेर रेफर

श्रीडूंगरगढ़ ONE 19 मार्च 2026। हाइवे पर कुछ देर पहले दो मोटरसाइकिलें आमने सामने भिड़ गई और एक युवक घायल हो गया। जिसे चिकित्सकों ने बीकानेर रेफर कर दिया है।
हाइवे पर बिग्गाबास रामसरा फांटे के निकट ही दो मोटरसाइकिलें आमने सामने भिड़ गई। दुर्घटना में एक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल 25 वर्षीय राजू पुत्र लुणाराम को मौके से एक पिकअप में लेकर जागरूक युवा तुरंत रवाना हुए। रास्ते में डॉ एपीजे अब्दुल कलाम वेलफेयर सोसायटी की एंबुलेंस में शिफ्ट कर उपजिला अस्पताल पहुंचाया गया। यहां से घायल को मेडिकल स्टाफ ने प्राथमिक उपचार के बाद बीकानेर रेफर कर दिया। पुलिस को भी घटना की सूचना दे दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़