WhatsApp Menu
श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र से न्यूज एक्सप्रेस में पढ़ें आज की कुछ खास खबरें एकसाथ  |  गणगौर उत्सवों की मची धूम, महिला मंडल ने किया रंगारंग आयोजन  |  रोबोटिक घुटना प्रत्यारोपण एंव हड्डियों के रोगों में देंगे निशुल्क परामर्श, श्रीडूंगरगढ़ में शिविर 21 मार्च को  |  श्रीडूंगरगढ़ मंडी से देखें सभी जिंसो के “आज के भाव”  |  कुत्ते के हमले से घायल हुए मासूम की हुई नि:शुल्क प्लास्टिक सर्जरी, डॉ अजयपाल चौधरी का रहा योगदान।  | 

गणगौर उत्सवों की मची धूम, महिला मंडल ने किया रंगारंग आयोजन

श्रीडूंगरगढ़ ONE 18 मार्च 2026। भंवर म्हाने खेलन दयो जी गणगौर.. अंचल की हर गली में युवतियों व महिलाओं के सामूहिक स्वर सुनाई पड़ रहें है। महिलाएं हर्षोल्लास के साथ गणगौर के आयोजनों में खूब आनंद उत्सव मना रही है। बुधवार को माहेश्वरी महिला मंडल द्वारा तेरापंथ भवन में गणगौर उत्सव का रंगारंग आयोजन किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में महिलाएं व युवतियां उत्साह के साथ कार्यक्रम में शामिल हुई है। कार्यक्रम में एडवोकेट रश्मि करनाणी, डॉ दिव्या मोहता, सुरभी भोजक, दीपिका सोनी अतिथि के रूप में शामिल हुई। कार्यक्रम में सरकारी अस्पताल के महिला नर्सिंग स्टाफ का सम्मान किया गया। यहां आयोजित नृत्य प्रतियोगिता में गणगौर की सहेलियां ग्रुप विजेता रहा। द्वितीय स्थान जया बोहरा और अर्चना, व तीसरा स्थान हिमाद्री व माधवी ने प्राप्त किया। मंडल की महिला सदस्यों ने विजेताओं को पुरस्कृत किया और सभी का आभार जताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़