WhatsApp Menu
श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र से न्यूज एक्सप्रेस में पढ़ें आज की कुछ खास खबरें एकसाथ  |  श्रीडूंगरगढ़ मंडी से देखें सभी जिंसो के “आज के भाव”  |  राधे कृष्णा महिला मंडल ने मनाया गणगौर उत्सव, संस्कृति जागरण का किया प्रयास।  |  भारतीय नववर्ष पर श्रीडूंगरगढ़ में निकलेगी भव्य प्रभात फेरी, तैयारियां प्रारंभ।  |  एनडीपीएस के आरोपी को मिली जमानत, एडवोकेट अनिल धायल ने की पैरवी  | 

भारतीय नववर्ष पर श्रीडूंगरगढ़ में निकलेगी भव्य प्रभात फेरी, तैयारियां प्रारंभ।

श्रीडूंगरगढ़ ONE 17 मार्च 2026। भारतीय नववर्ष 2083 (विक्रम संवत) के अवसर पर कस्बे में उत्साह के साथ सेवा भारती समिति के बैनर तले 19 मार्च को प्रातः 6 बजे भव्य प्रभात फेरी का आयोजन किया जाएगा। इस आयोजन के माध्यम से नववर्ष का स्वागत श्रद्धा, उत्साह व उमंग के साथ किया जाएगा। प्रभात फेरी का शुभारंभ घास मंडी से होगा, जो शिव मिडिल स्कूल, ठाकुर जी का मंदिर कालूबास, राजेंद्र चांडक का निवास, हाई स्कूल रोड, राजकीय चिकित्सालय, बस स्टैंड, गणेश मंदिर होते हुए ब्रजमोहन मूंधड़ा के निवास से होकर श्रीराम मंदिर आड़सर बास में समापन होगा। समिति सदस्यों ने मंगलवार को तैयारी बैठक में कार्यक्रम की रूपरेखा तय करते हुए क्षेत्रवासियों से नववर्ष का स्वागत करने का आह्वान किया। समिति जिलाध्यक्ष इंद्रचंद तापड़िया ने सभी श्रद्धालुओं से प्रभात फेरी में शामिल होने और भारतीय नववर्ष का सामूहिक रूप से स्वागत करने की अपील की है। बैठक में समिति के सुभाष चंद्र शास्त्री, कुंभाराम घिंटाला सहित अनेक सदस्य मौजूद रहें।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़