WhatsApp Menu
भारतीय नववर्ष पर श्रीडूंगरगढ़ में निकलेगी भव्य प्रभात फेरी, तैयारियां प्रारंभ।  |  एनडीपीएस के आरोपी को मिली जमानत, एडवोकेट अनिल धायल ने की पैरवी  |  सड़क सुरक्षा समिति की बैठक, अधिकारियों को दिए निर्देश  |  सड़क सुरक्षा पर सख्त एक्शन: अवैध कट्स बंद होंगे, ओवरस्पीड व बिना हेलमेट चालकों पर कड़ी कार्रवाई  |  महात्मा गांधी स्कूलों के संस्थाप्रधानों की बैठक में दिए एडमिशन टारगेट  | 

ग्राम सहकारी समितियों के कार्मिकों ने मांगा अपना हक, रोष जताते हुए दी आंदोलन की चेतावनी

श्रीडूंगरगढ़ ONE 17 मार्च 2026। ग्राम सहकारी समितियों के कार्मिकों ने मंगलवार को सीएम के नाम उपखंड अधिकारी को ज्ञापन देते हुए अपना हक देने की मांग रखी। कार्मिकों ने स्पष्ट कैडर अथॉरिटी एवं नियोक्ता का निर्धारण किए जाने, कार्मिकों का नियमितिकरण से वंचित रहें कार्मिकों के लिए प्रक्रिया पुन: प्रारंभ किए जाने, समितियों के समस्त कार्मिकों के लिए आयु सीमा 18 से 40 वर्ष के अनुसार संशोधित करते हुए नियमितिकरण लाभ देने, बैंकिंग सहायक भर्ती प्रक्रिया में 20 प्रतिशत कोटे की चयन प्रक्रिया शुरू करने की मांग की।
संघर्ष समिति की लंबित मांगों के संबंध में क्षेत्र की समस्त समितियों द्वारा रोष जताते हुए गहरा असंतोष व्यक्त किया गया। समिति व्यवस्थापक जिला उपाध्यक्ष रामनिवास नैण ने बताया कि वर्षों से लंबित मांगों की लगातार अनदेखी एवं प्रशासनिक उदासीनता के विरोध में एकजुट होकर ज्ञापन दिया है और ठोस एवं प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित नहीं की जाती है, तो क्षेत्र की समस्त समितियां बाध्य होकर उग्र आंदोलन का मार्ग अपनाएगी। समिति के लिखमाराम व भवानीशंकर जाखड़ ने बताया कि आगामी 27 फरवरी को कार्य बहिष्कार किया जाएगा तथा अगले चरण में जयपुर में विशाल रैली व महापड़ाव के आयोजन होंगे। इस दौरान डूंगरराम, रतनसिंह, कल्याण सिंह, हरीराम भी मौजूद रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़