WhatsApp Menu
हर्षोल्लास के साथ मना रहें गणगौर बनोरे, शामिल हो रही महिलाएं व युवतियां  |  लूट के मामले में 12 साल बाद चार आरोपी हुए बरी, फरार का फैसला लंबित  |  जैतासर के पास स्कॉर्पियो लूट का मामला: संदेह के लाभ से चार आरोपी बरी  |  ‘डॉ कलावती’ हुई “षोडशकला” हिंदी गौरव सम्मान-2026 से सम्मानित, मिल रही बधाइयां  |  उपखंड अधिकारी ने ली बैठक, विभागीय अधिकारियों को दिए निर्देश, आमजन से की अपील, बनाया कंट्रोल रूम, पढें पूरी खबर  | 

‘डॉ कलावती’ हुई “षोडशकला” हिंदी गौरव सम्मान-2026 से सम्मानित, मिल रही बधाइयां

श्रीडूंगरगढ़ ONE 16 मार्च 2026। इस बार श्रीडूंगरगढ़ का गौरव दुबई तक बढ़ाकर अचंल को गौरवान्वित किया है, डॉ कलावती ने, उन्हें “षोडशकला” हिंदी गौरव सम्मान 2026 से सम्मानित किया गया है। श्रीडूंगरगढ़ निवासी व काठमांडू (नेपाल) प्रवासी लुणकरण बाहेती की पुत्री डॉ कलावती कर्वा को “साहित्य अर्पण अंतर्राष्ट्रीय मंच”, दुबई द्वारा आयोजित एक ऑनलाइन कार्यक्रम में हिंदी भाषा के प्रति अगाध प्रेम, निरंतर साहित्य सेवा तथा हिंदी के प्रचार-प्रसार में उल्लेखनीय योगदान के लिए श्रीडूंगरगढ़ निवासी व कूचबिहार (पश्चिम बंगाल) की प्रख्यात साहित्यकार डॉ. कलावती कर्वा “षोडशकला” को “हिंदी गौरव सम्मान 2026” से सम्मानित किया गया है। ये सम्मान मिलने के बाद डॉ कलावती के जानकार व समाज बंधु उन्हें बधाइयां दे रहें है।
अंतराष्ट्रीय साहित्य अर्पण मंच (दुबई) द्वारा प्रति वर्ष राष्ट्र भाषा हिंदी के प्रचार प्रसार एवं हिंदी साहित्य के क्षेत्र में कार्य कर रहें रचनाकार, लेखक, शिक्षक, प्रकाशक, गीतकार, उद्घोषक या अन्य किसी माध्यम से हिंदी भाषा के लिए अपनी सेवाएं दे रहें है, को हिंदी साहित्य प्रेमियों को हिंदी गौरव सम्मान से सम्मानित किया जाता है। इस अवसर पर साहित्य अर्पण अंतर्राष्ट्रीय मंच, दुबई की अध्यक्षा नेहा शर्मा ने हिंदी भाषा की सेवा में समर्पित साहित्यकारों की सराहना करते हुए कहा कि हिंदी का उज्ज्वल भविष्य ऐसे ही कर्मठ रचनाकारों के प्रयासों से और अधिक सुदृढ़ होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़