WhatsApp Menu
आज की इवनिंग न्यूज एक्सप्रेस।  |  कोटा में जांगिड़ ब्राह्मण फाउंडेशन का प्रतिभा सम्मान समारोह, राज्यमंत्री रामगोपाल सुथार हुए शामिल  |  छात्रावास में होंगे कई निर्माण कार्य, कुश्ती दंगल का हुआ पोस्टर विमोचन।  |  कितासर बीदावतान से देशनोक के लिए विशाल डाक ध्वजा यात्रा 22 मार्च को  |  विकसित राजस्थान रन 2026 में एनएसएस स्वयंसेवकों की भागीदारी, महाविद्यालय में भाषण, निबंध व चित्रकला प्रतियोगिताएं आयोजित  | 

आज की इवनिंग न्यूज एक्सप्रेस।

1- माहेश्वरी महिला मंडल मनाएगा गणगौर उत्सव, तेरापंथ भवन में होगा कार्यक्रम।

श्रीडूंगरगढ़ ONE 15 मार्च 2026। क्षेत्र में गणगौर पर्व का उत्साह महिलाओं एवं युवतियों में परवान पर है एवं इसी उत्साह को और अधिक बढ़ाते हुए तेरापंथ महिला मंडल द्वारा आगामी 18 मार्च को गणगौर उत्सव आयोजित किया जाएगा। कालूबास स्थित तेरापंथ भवन धोलिया नोहरे में दोपहर 3.30 बजे से सांय 6.30 बजे तक आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम में डीजे धमाल, नृत्य प्रतियोगिता, गेम्स, खाने-पीने आदि का लूत्फ उठा सकेगें। इस दौरान विभिन्न प्रतियोगिताओं, गेम्स में विजेताओं को पुरस्कृत किया जाएगा।

2- कित्तासर बीदावतान में जागरण के बाद रवाना होगी देशनोक डाक ध्वजा यात्रा।

श्रीडूंगरगढ़ ONE। क्षेत्र के गांव कित्तासर बीदावतान में माँ करणी के भक्तों द्वारा डाक ध्वजा यात्रा का आयोजन आगामी 22 मार्च को किया जाना है। गांव के करणी माता मंदिर से सुबह 7 बजे धोक लगाकर यह यात्रा शुरू होगी एवं यात्रा में शामिल भक्त लगातार दौड़ते हुए देशनोक पहुंचेंगे।  गांव के श्रीदुर्गा शक्ति मंडल द्वारा लगातार चौथी बार इस यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। अध्यक्ष पवन कुमार तिवाड़ी ने बताया कि यात्रा की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है एवं यात्रा से पहले 20 मार्च को भव्य जागरण का आयोजन किया जाएगा। जागरण में गायक कलाकार बाबू मालीया, पंकज मालीया एंड पार्टी, नाथवाणा आदि कलाकार अपनी प्रस्तुतियां देंगे।

3- गाय हुई गुम, थाने पहुंच कर लगाई गुहार।

श्रीडूंगरगढ़ ONE। कस्बे के कालूबास निवासी मदनलाल शर्मा की गाय गत 3 मार्च को गुम हो गई एवं ढूंढने की गुहार पुलिस थाने में लगाई है। परिवादी ने थाने में अपना परिवाद देकर पुलिस को बताया कि उसने अपनी गाय टाडे में बनी खेळ पर पानी पीने के लिए घर सेबाहर खोला था एवं शाम को घर नहीं आई तो उसने आस पास तलाश की। लेकिन कहीं नहीं मिली व इस कारण उसका दो माह का बछड़ा भी तड़प रहा है। शर्मा ने पुलिस को अपनी गाय की फोटो देते हुए तलाश करने की मांग की है।

4- बुजुर्गों ने दी साक्षरता परीक्षा, कागज पर उकेरे क,ख,ग,घ।

श्रीडूंगरगढ़ ONE। रविवार को क्षेत्र में साक्षर भारत परीक्षा आयोजित हुई जिसमें बुजुर्गों ने कागजों पर क,ख,ग,घ उकेर कर खुद को पढ़ा लिखा साबीत किया। क्षेत्र के गांव उदरसर के वैद्य मघाराम राउमावि में 20 परिक्षार्थियों ने यह परीक्षा दी एवं गांव के 90 वर्षीय बुजुर्ग कालूराम ने तो अपनी पुत्रवधु के साथ यह परीक्षा दी। इस दौरान प्रभारी दुलदास स्वामी, केंद्र अधीक्षक गणेश प्रकाश, विक्षक सुभाष चंद्र आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़