WhatsApp Menu
कोटा में जांगिड़ ब्राह्मण फाउंडेशन का प्रतिभा सम्मान समारोह, राज्यमंत्री रामगोपाल सुथार हुए शामिल  |  छात्रावास में होंगे कई निर्माण कार्य, कुश्ती दंगल का हुआ पोस्टर विमोचन।  |  कितासर बीदावतान से देशनोक के लिए विशाल डाक ध्वजा यात्रा 22 मार्च को  |  विकसित राजस्थान रन 2026 में एनएसएस स्वयंसेवकों की भागीदारी, महाविद्यालय में भाषण, निबंध व चित्रकला प्रतियोगिताएं आयोजित  |  साहित्यकारों का सम्मान समाज की पुरानी परंपरा- श्याम महर्षि, श्रीडूंगरगढ़ में कथाकार श्याम जांगिड़ को ‘चुन्नीलाल सोमानी राजस्थानी कथा पुरस्कार’  | 

विकसित राजस्थान रन 2026 में एनएसएस स्वयंसेवकों की भागीदारी, महाविद्यालय में भाषण, निबंध व चित्रकला प्रतियोगिताएं आयोजित

डूंगरगढ़ one 15 मार्च, 2026 श्रीडूंगरगढ़। राज्य सरकार के निर्देशानुसार रविवार को राजकीय महारानी सुदर्शन कन्या महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई प्रथम एवं द्वितीय द्वारा राजस्थान दिवस समारोह के साप्ताहिक आयोजनों के अंतर्गत विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए।

कार्यक्रमों की शुरुआत सुबह 7 बजे राजकीय पॉलिटेक्निक महाविद्यालय में जिला प्रशासन द्वारा आयोजित “विकसित राजस्थान रन 2026” से हुई, जिसमें महाविद्यालय की प्राचार्य प्रो. नवदीप सिंह बैंस, संकाय सदस्यों और एनएसएस कार्यक्रम अधिकारियों ने सक्रिय रूप से भाग लिया।

इसके बाद सुबह 10 बजे महाविद्यालय परिसर में एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉ. विनोद कुमारी एवं डॉ. हिमांशु कांडपाल के निर्देशन में स्वयंसेवकों के लिए भाषण, निबंध एवं चित्रकला प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। प्रतियोगिताओं में स्वयंसेवकों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

इस अवसर पर प्राचार्य ने स्वयंसेवकों को राजस्थान दिवस समारोह के अंतर्गत आयोजित होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों की जानकारी दी। डॉ. विनोद कुमारी ने स्वयंसेवकों को राजस्थान से संबंधित डिजिटल क्विज प्रतियोगिता “राजस्थान को जानें” के बारे में जानकारी देते हुए इसकी प्रक्रिया समझाई, जबकि डॉ. हिमांशु कांडपाल ने स्वयंसेवकों को प्रतियोगिताओं में बढ़-चढ़कर भाग लेने के लिए प्रेरित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़