WhatsApp Menu
विकसित राजस्थान रन 2026 में एनएसएस स्वयंसेवकों की भागीदारी, महाविद्यालय में भाषण, निबंध व चित्रकला प्रतियोगिताएं आयोजित  |  साहित्यकारों का सम्मान समाज की पुरानी परंपरा- श्याम महर्षि, श्रीडूंगरगढ़ में कथाकार श्याम जांगिड़ को ‘चुन्नीलाल सोमानी राजस्थानी कथा पुरस्कार’  |  श्रीडूंगरगढ़ में महंगाई के खिलाफ प्रदर्शन, गैस सिलेंडर की बढ़ी कीमतों पर फूटा गुस्सा; पीएम का पुतला जलाया  |  सड़क दुर्घटना में युवक गंभीर घायल, पिता ने चालक के खिलाफ मामला दर्ज करवाया  |  सिंगल यूज प्लास्टिक के दुष्प्रभावों को लेकर बाजार में चलाया जागरूकता अभियान  | 

रविवार को उपखण्ड़ कार्यालय के समक्ष पहुंचें कांग्रेसी, जलाया मोदी का पुतला, लगाए नारे।

श्रीडूंगरगढ़ ONE 15 मार्च 2026। रसोई गैस की किल्लत, बढ़ी हुई किमतों एवं मंहगाई के खिलाफ देश भर में कांग्रेस विरोध प्रदर्शन कर रही है एवं इसी क्रम में श्रीडूंगरगढ़ में रविवार को क्षेत्र के कांग्रेसियों ने अपना गुस्सा जताया। रविवार के अवकाश के दिन उपखण्ड़ अधिकारी कार्यालय के समक्ष कांग्रेसी कार्यकर्ता पूर्व विधायक मंगलाराम गोदारा की अगुवाई में एकत्र हुए एवं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का पुतला दहन किया। इस दौरान गोदारा ने कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने सड़क पर उतर कर सरकार का विरोध करने का आह्वान किया। इस दौरान नगरपालिका प्रतिपक्ष नेता अंजू पारख, रमेश बासनीवाल, रमेश प्रजापत रिद्धकरण, कन्हैयालाल सोमानी, संजय करनानी, मनोज पारख, सुमन सोमानी, राधा देवी, कमला देवी, मंजू देवी, विमला देवी, रामी देवी, मनोज सुथार, हरी जोशी, इब्राहिम तवंर रतनलाल सिंधी, विजयराज सेवग, राजू माली, अभिषेक चौधरी, प्रहलाद सुनार, बालचंद प्रजापत, यूसुफ़ चुनगर, ललित सारस्वत, सूर्यपकाश गुरावा, ओमप्रकाश जाखड़, राजेश मंडा, अयूब खान दमामी, रामकिशन गोदारा, चन्दन कठौतिया, तेजपाल सारण, राजू सारण, रामप्रताप गोदारा, रमन गोदारा, मोहनलाल गोदारा, राजेश मीणा, रामकिशन गावड़िया, जयप्रकाश गोदारा, बजरंग वाल्मीकि, इकराज खान, मनीष सायच, जाफर हुसैन, नंदलाल बासनीवाल, नंदू सिद्ध, प्रशांत बासनीवाल, चंपालाल रेगर, हुलास रैगर, श्रीचंद रैगर, भवानी प्रजापत, मांगीलाल काजी, अकबर लुहार, लिच्छू लुहार, राकेश सिद्ध, मनोज सोमानी आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। मोदी का पुतला दहन करने से पहले पुतले के मूंह पर मोदी का फोटो चिपका कर कालिख भी लगाई गई एवं मंहगाई के विरोध में अपना गुस्सा जताया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़