WhatsApp Menu
श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र से न्यूज एक्सप्रेस में पढ़ें आज की कुछ खास खबरें एकसाथ:-  |  भारती निकेतन शिक्षण संस्थान में किया प्रतिभाओं का सम्मान, कड़ी मेहनत की दी प्रेरणा, स्कूल प्रबंधन ने जताया आभार।  |  महिला वर्ग में उत्साह, गूंज रहें लोकगीत बरस रहा आनंद  |  बीदासरिया में उप स्वास्थ्य केंद्र के नए भवन के लिए ₹55 लाख स्वीकृत  |  श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र की 50 लखपति दीदी का किया सम्मान, दी महिलाओं को आगे बढ़ने की प्रेरणा  | 

भारती निकेतन शिक्षण संस्थान में किया प्रतिभाओं का सम्मान, कड़ी मेहनत की दी प्रेरणा, स्कूल प्रबंधन ने जताया आभार।

श्रीडूंगरगढ़ ONE 13 मार्च 2026। भारती निकेतन विद्यालय परिसर में आयोजित भारती स्कॉलरशिप कम एडमिशन टेस्ट के परिणामों की शुक्रवार को आयोजित समारोह में घोषणा की गई। समारोह में प्रतिभावान विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया गया। परीक्षा में श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले टॉपर्स को स्कूटी, साइकिल, ट्रॉफी व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। समारोह में विद्यार्थियों के साथ उनके अभिभावक भी शामिल हुए। समारोह में विषय विशेषज्ञों ने विद्यार्थियों को सभी क्षेत्रों में अनेक करियर होने और हर क्षेत्र में सफलता के लिए कड़ी मेहनत करने की जरूरत बताई। विशेषज्ञों ने कृषि क्षेत्र, कॉमर्स, विज्ञान व आटर्स में अनेक विकल्पों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। विद्यालय प्रबंधन ने सभी अतिथियों व अभिभावकों सहित विद्यार्थियों का आभार जताते हुए जानकारी दी, कि भारती स्कॉलरशिप कम एडमिशन टेस्ट का अगला चरण 29 मार्च को आयोजित किया जा सकेगा। जिसमें 1 से 11 तक के विद्यार्थी शामिल हो सकेंगे। इस परीक्षा में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को स्कूटी, साइकिल, टैबलेट, एडमिशन स्कॉलरशिप, मैडल व प्रमाण पत्र दिए जाएंगे। प्रबंधन ने बताया कि उपरोक्त सभी योजनाओं का लाभ विद्यालय में प्रवेश लेने वाले विद्यार्थियों को ही दिया जाएगा। इस परीक्षा में पंजीयन करवाने के लिए विद्यार्थी bhartiniketan.com पर जाकर करवा सकते है या विद्यार्थी 6378397304, 7014444381, 8854917965, 8696626052 पर संपर्क कर सकते है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़