WhatsApp Menu
20 मार्च से 26 मार्च तक नेहरू पार्क में होगा भागवत कथा का आयोजन, विदुषी पूजा करेगी कथा का वाचन, तैयारियां प्रारंभ  |  हाई स्कूल रोड पर आज खुलेगा विश्व हिंदू परिषद का कार्यालय  |  रामनवमी धर्म यात्रा की तैयारी का जोश, विहिप कार्यालय का उद्घाटन आज, धर्म यात्रा समिति का होगा गठन  |  नेम धरम के लिए श्याम जांगिड़ को चुन्नीलाल सोमानी राजस्थानी कथा पुरस्कार  |  दो बाइकें भिड़ी आमने-सामने दो, दो घायल व दो हुए चोटिल, घर लौट रहें जागरूक युवकों ने की मदद  | 

नेम धरम के लिए श्याम जांगिड़ को चुन्नीलाल सोमानी राजस्थानी कथा पुरस्कार

रविवार सुबह 11 बजे राष्ट्रभाषा हिन्दी प्रचार समिति में होगा सम्मान समारोह

डूंगरगढ़ one 13 मार्च, 2026 श्रीडूंगरगढ़। सामाजिक यथार्थ और लोक-संवेदना के कथाकार श्याम जांगिड़ को उनके कथा संग्रह ‘नेम धरम’ के लिए इस वर्ष का श्री चुन्नीलाल सोमानी राजस्थानी कथा पुरस्कार प्रदान किया जाएगा। पुरस्कार के अंतर्गत उन्हें 31 हजार रुपए की राशि और प्रशस्ति-पत्र दिया जाएगा।

पुरस्कार समिति के अध्यक्ष ताराचंद इन्दौरिया ने बताया कि राजस्थानी भाषा के उत्थान के लिए इनलैण्ड सोमानी ग्रुप लगातार प्रयास कर रहा है। ट्रस्ट लोकतांत्रिक प्रक्रिया के तहत लेखकों से कथा कृतियां मंगवाकर चयन करता है तथा प्राप्त पुस्तकों का पूरा मूल्य भी संबंधित कथाकारों को दिया जाता है।

समिति के संयोजक डॉ. चेतन स्वामी ने बताया कि श्याम जांगिड़ राजस्थानी और हिन्दी के प्रतिष्ठित कथाकार हैं। राजस्थानी भाषा में उनकी 40 से अधिक कहानियां प्रकाशित हो चुकी हैं। उनकी चर्चित कहानी ‘एक सती री आखिरी परकमा’ एक मनोवैज्ञानिक कथा है, जिसका कई भाषाओं में अनुवाद प्रकाशित हुआ है। उनकी कहानियों में कथ्य की सुंदर बुनावट और घटनाओं की विश्वसनीय प्रस्तुति देखने को मिलती है।

समिति सदस्य विजय महर्षि ने बताया कि पुरस्कार समारोह रविवार को सुबह 11 बजे राष्ट्रभाषा हिन्दी प्रचार समिति के प्रांगण में आयोजित होगा। कार्यक्रम में डॉ. मदन सैनी, हरि मोहन सारस्वत और रवि पुरोहित विशिष्ट अतिथि होंगे। स्वागताध्यक्ष प्रसिद्ध उद्योगपति लक्ष्मीनारायण सोमानी रहेंगे, जबकि अध्यक्षता वरिष्ठ राजस्थानी साहित्यकार श्याम महर्षि करेंगे। कार्यक्रम का संयोजन भगवती पारीक ‘मनु’ करेंगी। समारोह में क्षेत्र के बड़ी संख्या में साहित्य प्रेमियों के शामिल होने की संभावना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़