WhatsApp Menu
समस्या के इंतजार में बैठे रहें अधिकारी, समाधान के लिए नहीं पहुंचे परिवादी। जनसुनवाई में आए मात्र दो प्रकरण..  |  सड़क दुर्घटना में घायल युवक ने दम तोड़ा, चचेरे भाई ने कार चालक के खिलाफ करवाया मामला दर्ज  |  फांसी का फंदा लगाकर युवक ने अपनी जीवनलीला समाप्त की  |  घर में घुसकर माँ बेटे पर जानलेवा हमला करने के आरोपी की जमानत खारिज  |  1 मार्च के ओलंपियाड विजेता स्कूटी-साइकिल सहित अनेक पुरस्कारों से होंगे सम्मानित।  | 

श्रीडूंगरगढ़ शैक्षिक जगत से दो खास खबरें

सरकारी कॉलेज में साईबर सेफ्टी तथा महिला सुरक्षा पर वीसी का आयोजन।
श्रीडूंगरगढ़ ONE। अन्तरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर गुरूवार को राजकीय महाविद्यालय में अतिरिक्त महानिदेशक द्वारा वीसी का आयोजन किया गया। वीसी में पुलिस साईबर सेफ्टी तथा महिला सुरक्षा एवं नवीन न्याय संहिता विषय पर 11 बजे से 1 बजे तक विडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से विभिन्न जरूरी जानकारी दी गई। विद्यार्थी व कॉलेज कार्मिक वीसी में शामिल हुए। प्राचार्य महावीर नाथ ने बताया कि वीसी में विषय विशेषज्ञों द्वारा महिला सुरक्षा से जुड़े एप्स व नियमों के बारे में जानकारी दी गई। वहीं सोशल मीडिया का जागरूक जिम्मेदार व सुरक्षित उपयोग करने के बारे में बताया गया। वीसी में विद्यार्थियों को डिजिटल अरेस्ट सोशल मीडिया फ्रॉड फर्जी एप्स फर्जी लिंक व ऑनलाइन गेमिंग में सतर्क रहने के बारे में बताया गया। साथ ही डिजिटल फ्रॉड होने की स्थिति में बिना घबराए पुलिस से संपर्क करने के लिए जागरूक किया गया।

श्रीकन्हैयालाल सिखवाल रा.वि. (अंग्रेजी माध्यम) में प्रवेश प्रारंभ।
श्रीडूंगरगढ़ ONE। राज्य के सभी महात्मा गांधी अंग्रेजी माध्यम स्कूलों में प्रवेश प्रक्रिया प्रारंभ हो गई है। श्रीडूंगरगढ़ में हनुमान धोरा स्थित श्रीकन्हैयालाल सिखवाल रावि में प्रवेश के लिए इच्छुक नए विद्यार्थियों को 14 मार्च से 23 मार्च तक ऑनलाइन आवेदन करना होगा। 25 मार्च को लॉटरी निकलेगी व 27 मार्च को चयनित विद्यार्थियों की सूची नोटिस बोर्ड पर चस्पा कर दी जाएगी। वहीं इसी कार्यक्रम के अनुसार 11वीं व 12वीं विज्ञान संकाय में प्रवेश के इच्छुक विद्यार्थी भी प्रवेश के लिए आवेदन कर सकेंगे। विद्यालय की प्राचार्य विमला गुर्जर ने बताया कि गत सत्र में 2024-25 में कक्षा 10 में अध्ययनरत सभी 48 विद्यार्थियों ने प्रथम श्रेणी प्राप्त की थी। वहीं विद्यालय के बच्चों का विज्ञान मेला, खेल व सहशैक्षणिक गतिविधियों में राज्य स्तर तक चयन हुआ। वर्तमान सत्र में विद्यालय के 5 बच्चों का ईंस्पायर अवार्ड के लिए चयन हुआ है। गुर्जर ने बताया कि स्कूल में शैक्षिक स्तर उन्नयन के साथ सहशैक्षणिक गतिविधियों में भी बच्चों की प्रगति के लिए भी स्टाफ द्वारा लगातार प्रयास किए जाते रहें है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़