WhatsApp Menu
घर में घुसकर माँ बेटे पर जानलेवा हमला करने के आरोपी की जमानत खारिज  |  1 मार्च के ओलंपियाड विजेता स्कूटी-साइकिल सहित अनेक पुरस्कारों से होंगे सम्मानित।  |  श्रीडूंगरगढ़ की रात: चाय की दुकान से थाने तक — पुलिस कार्रवाई और नागरिक स्वतंत्रता पर उठते सवाल  |  2 साल से भुगतान नहीं, 900 से ज्यादा BRP में नाराजगी; मार्च तक पैसे नहीं मिले तो सामाजिक अंकेक्षण का बहिष्कार  |  श्रीडूंगरगढ़ शैक्षिक जगत से दो खास खबरें  | 

कांग्रेस OBC विभाग की जिला कार्यकारिणी घोषित, श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र से चार नेताओं को जिम्मेदारी

श्रीडूंगरगढ़ ONE 12 मार्च 2026। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अन्य पिछड़ा वर्ग विभाग की जिला कार्यकारिणी, ब्लॉक व नगर अध्यक्षों की सूची जारी कर दी गई है। संगठन महासचिव सागर मावर द्वारा जारी सूची में बीकानेर देहात जिले के लिए कुल 41 पदाधिकारियों को जिम्मेदारी दी गई है। जारी सूची में श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र के चार नेताओं को भी अहम जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। इसमें रमेश कुमार प्रजापत को जिला सचिव, हंसराज नाथ सिद्ध को श्रीडूंगरगढ़ ब्लॉक अध्यक्ष, लालाराम कुमावत को सूडसर ब्लॉक अध्यक्ष तथा मनोज सुथार को श्रीडूंगरगढ़ नगर अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। यह सूची राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी अन्य पिछड़ा वर्ग विभाग के चेयरमैन हरसहाय यादव के निर्देशानुसार जारी की गई है। क्षेत्र के पदाधिकारियों की नियुक्ति पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने खुशी जताते हुए संगठन को और मजबूत बनाने का भरोसा व्यक्त किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़