WhatsApp Menu
श्रीडूंगरगढ़ में ‘घर संसार स्टोर’ पर घरेलू सामान की सबसे किफायती रेंज, ग्राहकों को मिल रहे आकर्षक ऑफर  |  गली-गली गूंजे गणगौर के गीत, सज-धज कर युवतियों ने हर्षोल्लास के साथ निकाले घुड़ले।  |  अपनी तैयारी को दे विषय विशेषज्ञों के साथ सलेक्शन की दिशा, भारती कोचिंग एंड डफेंस एकेडमी में शुरू होगा कल से टारगेट बैच।  |  नाई की अगुवाई में सैन समाज का प्रतिनिधि मंडल मिला सीएम से, समाज हित में उठाई मांगे, ज्ञापन सौंप कर किया आग्रह।  |  सैन समाज के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से की मुलाकात, सैन जयंती समारोह में आने की जताई मंशा  | 

श्रीडूंगरगढ़ में ‘घर संसार स्टोर’ पर घरेलू सामान की सबसे किफायती रेंज, ग्राहकों को मिल रहे आकर्षक ऑफर

श्रीडूंगरगढ़। शहर के लोगों के लिए घरेलू उपयोग के सामान खरीदने का एक भरोसेमंद स्थान बन चुका घर संसार स्टोर इन दिनों अपने किफायती दाम और आकर्षक ऑफर्स के कारण चर्चा में है। यहां रोजमर्रा के घर के काम आने वाले अनेक उपयोगी सामान बेहद कम कीमतों में उपलब्ध कराए जा रहे हैं, जिससे स्थानीय ग्राहकों को अच्छी सुविधा मिल रही है।


दुकान पर किचन और घरेलू उपयोग से जुड़े कई उत्पाद जैसे बकेट मॉप सेट, झाड़ू, कपड़ों के ब्रश, मॉप स्टिक, ग्लास सेट, बच्चों के खिलौने सहित अनेक सामान आकर्षक कीमतों पर उपलब्ध हैं। उदाहरण के तौर पर मॉप सेट मात्र ₹399 में, लकड़ी की छड़ी वाली झाड़ू ₹49 में, मॉप स्टिक ₹99 में, कपड़ों का ब्रश ₹20 में तथा रिमोट कार ₹299 में उपलब्ध कराई जा रही है। इसके अलावा बच्चों के लिए खिलौनों की भी अच्छी रेंज रखी गई है।


दुकान संचालक ने बताया कि ग्राहकों को बेहतर सेवा और उचित दाम पर सामान उपलब्ध करवाना उनका मुख्य उद्देश्य है। इसी को ध्यान में रखते हुए दुकान पर समय-समय पर विशेष ऑफर भी दिए जाते हैं।
वर्तमान में ग्राहकों के लिए एक खास ऑफर भी रखा गया है। यदि कोई ग्राहक दुकान की जानकारी वाली पोस्ट को व्हाट्सएप या इंस्टाग्राम स्टेटस पर साझा करता है और दुकान पर आकर दिखाता है, तो उसे फ्री टी स्ट्रेनर और नाइफ उपहार के रूप में दिया जा रहा है।


दुकान का पता बॉम्बे मॉल के पास, गणेश जी मंदिर वाली गली, गणगौर मंदिर के सामने, श्रीडूंगरगढ़ बताया गया है। अधिक जानकारी के लिए इच्छुक ग्राहक 73000 70977 नंबर पर संपर्क कर सकते हैं।
स्थानीय लोगों का कहना है कि किफायती दाम और उपयोगी सामान की उपलब्धता के कारण यह दुकान धीरे-धीरे शहर के ग्राहकों की पसंद बनती जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़