WhatsApp Menu
श्रीडूंगरगढ़ में ‘घर संसार स्टोर’ पर घरेलू सामान की सबसे किफायती रेंज, ग्राहकों को मिल रहे आकर्षक ऑफर  |  गली-गली गूंजे गणगौर के गीत, सज-धज कर युवतियों ने हर्षोल्लास के साथ निकाले घुड़ले।  |  अपनी तैयारी को दे विषय विशेषज्ञों के साथ सलेक्शन की दिशा, भारती कोचिंग एंड डफेंस एकेडमी में शुरू होगा कल से टारगेट बैच।  |  नाई की अगुवाई में सैन समाज का प्रतिनिधि मंडल मिला सीएम से, समाज हित में उठाई मांगे, ज्ञापन सौंप कर किया आग्रह।  |  सैन समाज के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से की मुलाकात, सैन जयंती समारोह में आने की जताई मंशा  | 

गली-गली गूंजे गणगौर के गीत, सज-धज कर युवतियों ने हर्षोल्लास के साथ निकाले घुड़ले।

श्रीडूंगरगढ़ ONE 11 मार्च 2026। घुड़ला घूमेला जी घूमेला.. गीतों के स्वर बुधवार को हर गली और घर में सुनाई दिए। नवविवाहिताओं और युवतियों ने सज धज कर सोलह श्रृंगार के साथ गणगौर के घुड़ले निकाले। सुबह युवतियां गणगौर लेकर आई व दोपहर में उसे खूब सजाया। दोपहर बाद ढोल थाली पर नाचते गाते घुड़लों के आयोजन संपन्न हो रहें है। कस्बे के आड़सर बास, कालू बास, बिग्गाबास व मोमासर बास सहित ग्रामीण अंचल में भी धूमधाम से गणगौर के घुड़ले घुमाए गए। घरों में परिवारों ने गणगौर का पूजन कर भोग लगाया और घर में सुख शांति की प्रार्थना की। बता देवें आगामी 8 दिन युवतियों द्वारा सुबह शाम गणगौर पूजन के आयोजन होंगे। महिला वर्ग में गणगौर पूजन को लेकर खासा उत्साह है और वे आस पड़ोस में होने वाले आयोजनों में शामिल होकर मंगलगीतों में भागीदारी निभा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़