WhatsApp Menu
5 साल के मासूम को गाड़ी ने मारी टक्कर, गंभीर घायल को किया बीकानेर रेफर  |  बिग्गा में जाट समाज के लिए 13,500 वर्गफुट भूमि दान, हॉल निर्माण शुरू  |  श्रीडूंगरगढ़ में प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव की तैयारियां तेज, भामाशाहों ने बढ़ाए सहयोग के हाथ  |  नहीं हुई सकारात्मक वार्ता, परिजनों ने नहीं लिया रामप्रताप का शव, गांव में जीएसएस पर प्रदर्शन, पीबीएम में धरना जारी  |  रमन आईटीआई के छात्रों ने किया श्रमदान, सरकारी स्कूल की विद्युत व्यवस्था सुधारी, निभाया सामाजिक उत्तरदायित्व  | 

श्रीडूंगरगढ़ में कलेक्टर-एसपी की बैठक: ट्रैफिक सुधारने, निराश्रित गोवंश शिफ्ट करने और हाईवे के अवैध कट बंद करने के निर्देश

डूंगरगढ़ one 9 मार्च, 2026 श्रीडूंगरगढ़। जिला कलेक्टर नम्रता वृष्णि ने मंगलवार को श्रीडूंगरगढ़ में एसडीएम कार्यालय, तहसील कार्यालय और पुलिस थाने का निरीक्षण किया। इसके बाद कलेक्टर और एसपी कावेंद्र सिंह सागर ने तहसील कार्यालय में अधिकारियों और शांति समिति के सदस्यों के साथ बैठक कर क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं पर चर्चा की और उनके समाधान के निर्देश दिए।

बैठक में सीएलजी सदस्यों ने ट्रैफिक व्यवस्था, निराश्रित गोवंश और नेशनल हाईवे पर बने अवैध कट जैसी समस्याएं उठाईं। कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि निराश्रित गोवंश को जल्द से जल्द गौशालाओं और नंदीशाला में शिफ्ट किया जाए। ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने के लिए वेंडिंग और नॉन-वेंडिंग जोन तय करने, पार्किंग स्थल चिन्हित करने और नो-पार्किंग में खड़े वाहनों के चालान करने के निर्देश भी दिए। साथ ही नेशनल हाईवे पर बने अवैध कट तत्काल बंद करवाने को कहा।

एसपी कावेंद्र सिंह सागर ने शांति समिति के सदस्यों से सड़क दुर्घटनाएं कम करने के लिए सहयोग की अपील की। उन्होंने अभिभावकों से बच्चों को वाहन चलाते समय मोबाइल का उपयोग नहीं करने और हेलमेट पहनने के लिए प्रेरित करने को कहा। युवाओं से भी वाहन चलाते समय रील बनाने से बचने और अपनी सुरक्षा को प्राथमिकता देने की सलाह दी।

बैठक में एसडीएम शुभम शर्मा, सीओ निकेत पारीक, तहसीलदार एवं नगर पालिका ईओ श्रीवर्धन शर्मा, बीडीओ मनोज धायल, बीसीएमओ डॉ. राजीव सोनी, सीबीईओ सरोज पूनियां, थानाधिकारी कश्यप सिंह राघव सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी और शांति समिति के सदस्य मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़