अवैध शराब बेचने की फिराक में पुलिस ने युवक को किया गिरफ्तार।
श्रीडूंगरगढ़ ONE 10 मार्च 2026। अवैध शराब बेचने की फिराक में श्रीडूंगगढ़ थाना पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार कर अवैध शराब जब्त की। सोमवार को हैड कांस्टेबल देवाराम अपने दल में कांस्टेबल नरेंद्र व इंद्रचंद के साथ गश्त के लिए रवाना हुए। पुलिस दल सरदारशहर रोड पर स्थित बॉम्बे कॉलोनी की ओर पहुंचा तो यहां कट्टे में शराब के पव्वे लेकर बेचने की फिराक में खड़े मोमासर बास निवासी बीरमारम उर्फ बीरमा वाल्मिकी को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी से 45 पव्वे अवैध देशी शराब के जब्त किए और मामला दर्ज कर जांच एएसआई राजेंद्र कुमार को दी है।
भरे बाजार पर्ची सट्टे की खाईवाली करते पुलिस ने एक को पकड़ा।
श्रीडूंगरगढ़ ONE 10 मार्च 2026। श्रीडूंगरगढ़ बाजार में पर्ची सट्टे खेल के अड्डे बन गए है। रविवार को हैड कांस्टेबल भगवानाराम अपने दल में कांस्टेबल राधेश्याम व विकास के साथ दौरान गश्त गांधी पार्क के पास घूमते हुए पर्ची सट्टे की खाईवाली करते हुए मोमासर बास निवासी सत्यनारायण प्रजापत को पकड़ा। एक अन्य जो लिखवा रहा था वह पुलिस को देखकर भाग छुटा। पुलिस ने आरोपी से पर्चियां व 390 रूपए नगदी बरामद किए और मामला दर्ज कर जांच हैड कांस्टेबल संदीप कुमार को दी है।