WhatsApp Menu
नहीं होगें क्रय विक्रय सहकारी समिति के चुनाव, गोदारा ही बने रहेगें अध्यक्ष  |  विपक्ष के विरोध के बावजूद विधानसभा में पंचायती राज संशोधन विधेयक पास, दो से अधिक संतान वाले लड़ सकेंगे चुनाव  |  मोमासर में प्रतिभाओं का सम्मान समारोह: 70 से अधिक नवनियुक्त सरकारी कार्मिकों का हुआ अभिनंदन  |  सरकारी सेवाओं में चयनित युवा शक्ति का किया सम्मान, तैयारी करने वालों को मिलेगा प्रोत्साहन  |  गांधीवादी विचारक भूराराम सेरडिया की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा, युवा प्रतिभाओं का सम्मान  | 

आमजन के लिए काम की कुछ खास खबरें

पारा 40 के पास, सामान्य से 8 डिग्री ज्यादा, 11-12 मार्च को बदलेगा मौसम।
श्रीडूंगरगढ़ ONE। मार्च का महीने के आगमन के साथ ही सूर्य देव ने तपना शुरू कर दिया है। बाड़मेर जैसलमेर क्षेत्र में अधिकतम पारा 40 डिग्री के करीब पहुंच गया है जो सामान्य से 8.4 डिग्री अधिक है। मौसम विभाग ने 10 व 11 मार्च को हीटवेव का अलर्ट भी जारी किया है। मौसम विभाग ने 11 व 12 मार्च को उत्तर भारत के कुछ भागों में एक नया पश्चिमी विक्षोभ आने की संभावना जताई है, जिससे तापमान में दो तीन डिग्री गिरावट हो सकती है। दिन में घरों, दुकानों व दफ्तरों में पंखे व एसी चलने लगे है और बाहर निकलने वाले भी छांव ढूंढने लगे है।
आरटीई : आवेदन की अंतिम तिथि कल, निजी विद्यालयों में पहली लॉटरी 12 को।
श्रीडूंगरगढ़ ONE। प्रदेश के निजी स्कूलों में निशुल्क प्रवेश के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों को फर्स्ट फेज का सीट आवंटन 17 मार्च को किया जाएगा। शिक्षा विभाग की ओर से जारी संशोधित टाइम शेड्यूल के मुताबिक निजी स्कूलों की नर्सरी कक्षा से पहली कक्षा में नि:शुल्क प्रवेश के ऑनलाइन आवेदन 10 मार्च तक होंगे। हालांकि पूर्व में ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 4 मार्च निर्धारित थी। जिन अभ्यर्थियों ने अब तक आवेदन नहीं किया है उनके पास अब दो दिन का समय शेष है। ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया पूरी होने के बाद 12 मार्च को राज्य स्तर पर लॉटरी के जरिए प्रवेशित बालकों का वरीयता क्रम निर्धारण किया जाएगा। संशोधित टाइम शेड्यूल के मुताबिक निजी स्कूलों की ओर से डॅाक्यूमेंट वेरिफिकेशन का काम 17 मार्च से 25 मार्च तक किया जाएगा। फर्स्ट फेज के आवंटन से संबंधित परियोजनाओं का निस्तारण 17 मार्च से 2 अप्रैल तक होगा। सेकंड चरण का आवंटन 7 अप्रैल को किया जाएगा। टाइम शेड्यूल के मुताबिक लॉटरी में चयनित अभ्यर्थियों को तीन चरणों में निजी स्कूलों में सीटों का आवंटन किया जाएगा।
नीट-यूजी में ऑनलाइन आवेदन की तिथि अब 11 मार्च तक।
श्रीडूंगरगढ़ ONE। नीट यूजी में ऑनलाइन आवेदन अब 11 मार्च तक किए जा सकेंगे। अंतिम तिथि में बढ़ोतरी की गई है। इससे पूर्व अंतिम तिथि 8 मार्च निर्धारित थी। अंतिम तिथि में बढ़ोतरी के संबंध में एक नोटिफिकेशन रविवार को जारी किया गया है। एक्सपर्ट देव शर्मा ने बताया कि विद्यार्थियों को यह चेतावनी दी गई है कि वे आगामी 11 मार्च तक ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया पूर्ण कर लें इसके बाद ऑनलाइन आवेदन का कोई और मौका नहीं दिया जाएगा। ऑनलाइन आवेदन में त्रुटि सुधार से संबंधित फिलहाल कोई अपडेट जारी नहीं किया गया है। नीट यूजी 2026 में सम्मतिलित होने वाले विद्यार्थियों की संख्या को लेकर कई कयास लगाए जा रहें हैं। लेकिन वास्तविक संख्या की जानकारी के लिए एनटीए नई दिल्ली की आधिकारिक घोषणा तक इंतजार करना होगा। नीट यूजी 2026 का आयोजन आगामी 3 मई को पेन पेपर मोड पर किया जाना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़