WhatsApp Menu
सीएम आवास पर बोर्ड अध्यक्षों की बैठक: कौशल विकास और किसानों के मुद्दों पर मंथन  |  स्वास्थ्य व शिक्षा विभाग जुटा प्रयासों में, डॉ सोनी ने पीएचसी दुलचासर का निरीक्षण कर दी हिदायत  |  दुलचासर PHC का निरीक्षण: CMHO ने खुद करवाई HPV टीकाकरण सत्र की मॉनिटरिंग  |  श्रीडूंगरगढ़ में विद्यार्थियों की सराहनीय पहल: श्रमदान से सुधारी स्कूल की बिजली व्यवस्था  |  भीषण गर्मी का असर: बीकानेर में कक्षा 8 तक के स्कूलों का समय बदला  | 

अवध एक्सप्रेस में आसाम जा रही विवाहिता हुई लापता, पति ने दर्ज करवाई गुमशुदगी।

श्रीडूंगरगढ़ ONE 8 मार्च 2026। एक विवाहिता अपने पीहर आसाम जाने के लिए अवध एक्सप्रेस में बैठी और लापता हो गई है। परेशान पति ने श्रीडूंगरगढ़ थाने में गुमशुदगी दर्ज करवाते हुए पुलिस से पत्नी को ढूंढने की गुहार लगाई है।
बिग्गाबास निवासी सौरभ ने पुलिस को बताया कि उसकी पत्नी सिया 27 फरवरी को अपनी ससुराल के घर से पीहर हल्दिया, शरभोग, आसाम जाने के लिए निकली। विवाहिता बीकानेर से करीब 3 बजे अवध एक्सप्रेस ट्रेन में बैठ गई। 28 फरवरी को परिवादी की अपनी पत्नी से फोन पर बात हुई व उसके बाद से ही उसका फोन स्वीच ऑफ आ रहा है। उसने अपने ससुराल वालों को फोन कर पूछा कि सिया पहुंच गई क्या तो उन्होंने बताया वहां नहीं पहुंची है। उसके बाद परिवादी ने उसे ढूंढ़ने का प्रयास किया परंतु विवाहिता की कोई खोज खबर नहीं मिली है। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर जांच हैड कांस्टेबल पूनमचंद को सौंप दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़