WhatsApp Menu
श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र से न्यूज एक्सप्रेस में पढ़ें आज की कुछ खास खबरें एकसाथ:-  |  श्याम भक्तों के लिए खबर, मार्च के अंतिम रविवार को जाएगी डाक ध्वजा।  |  प्रदेश सचिव की उपस्थिति में कैलाश अध्यक्ष और अकरम सचिव चुने गए, छात्र हित में संघर्ष तेज करने का आह्वान  |  श्रीडूंगरगढ़ मंडी से देखें सभी जिंसो के “आज के भाव”  |  नहीं होगें क्रय विक्रय सहकारी समिति के चुनाव, गोदारा ही बने रहेगें अध्यक्ष  | 

संथारा साधिका बरजू देवी पारख की स्मृति सभा आयोजित, मालू भवन में कार्यक्रम, साध्वी लक्ष्यप्रभा के सान्निध्य में दी श्रद्धांजलि

डूंगरगढ़ one 8 मार्च, 2026 श्रीडूंगरगढ़। सेवा केंद्र मालू भवन में संथारा साधिका स्व. बरजू देवी पारख (धर्मपत्नी स्व. भंवरलाल पारख) की स्मृति में श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। कार्यक्रम सेवा केंद्र व्यवस्थापिका साध्वी लक्ष्यप्रभा के सान्निध्य में संपन्न हुआ।

सभा में पारख परिवार की ओर से अंजू देवी पारख और मीनाक्षी पारख ने स्व. बरजू देवी पारख के आध्यात्मिक जीवन, त्याग और समाज सेवा को याद करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की।

इस अवसर पर सभा मंत्री प्रदीप पुगलिया, महिला मंडल की पूर्व मंत्री संगीता बोथरा तथा तेरापंथ युवक परिषद के सहमंत्री सुमित बरडिया ने भी उनके तपस्वी और त्यागमय जीवन को स्मरण करते हुए श्रद्धासुमन अर्पित किए।

साध्वी लक्ष्यप्रभा ने दिवंगत आत्मा की मंगल कामना करते हुए कहा कि सेवा, संयम और समाज के प्रति समर्पण से ही जीवन सार्थक बनता है। उन्होंने कहा कि बरजू देवी पारख ने संथारा स्वीकार कर मृत्यु को भी महोत्सव का रूप दिया तथा तपस्या रूपी निर्जरा से जीवन को सार्थक बनाया।

कार्यक्रम में समाज के गणमान्य नागरिक, विभिन्न संस्थाओं के पदाधिकारी और बड़ी संख्या में परिजन उपस्थित रहे। संचालन सभा मंत्री प्रदीप पुगलिया ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़