WhatsApp Menu
सीएम आवास पर बोर्ड अध्यक्षों की बैठक: कौशल विकास और किसानों के मुद्दों पर मंथन  |  स्वास्थ्य व शिक्षा विभाग जुटा प्रयासों में, डॉ सोनी ने पीएचसी दुलचासर का निरीक्षण कर दी हिदायत  |  दुलचासर PHC का निरीक्षण: CMHO ने खुद करवाई HPV टीकाकरण सत्र की मॉनिटरिंग  |  श्रीडूंगरगढ़ में विद्यार्थियों की सराहनीय पहल: श्रमदान से सुधारी स्कूल की बिजली व्यवस्था  |  भीषण गर्मी का असर: बीकानेर में कक्षा 8 तक के स्कूलों का समय बदला  | 

तीन नेत्रदानी परिवारों का सम्मान, दो परिवारों ने डीलक्स मेडिकल बैड देने की घोषणा की

डूंगरगढ़ one 8 मार्च, 2026 श्रीडूंगरगढ़। तेरापंथ युवक परिषद श्रीडूंगरगढ़ की ओर से नेत्रदान के लिए प्रेरणादायक कार्य करने वाले तीन नेत्रदानी परिवारों का सम्मान किया गया। परिषद पदाधिकारियों ने परिवारजनों को सम्मान भेंट कर उनके इस मानव सेवा के कार्य की सराहना की।

नेत्रदानी रेवतीदेवी बैद के परिवार

नेत्रदानी स्व. रेवतीदेवी बैद के परिवार से अशोक बैदसुमनदेवी का सम्मान किया गया। इसी प्रकार स्व. भंवरलाल पारख के परिवार से प्रकाशचंद, मूलचंद, अमित, दीपक व रौनक तथा नेत्रदानी स्व. कमलादेवी डागा के परिवार से कैलाश कुमार, चंचलदेवी, हेमलता बुच्चा व संगीता सिपानी को सम्मानित किया गया।

सम्मान तेरापंथ युवक परिषद के नेत्रदान प्रभारी अशोक झाबक, अध्यक्ष विक्रम मालू, सहमंत्री सुमित बर्डिया व कोषाध्यक्ष दीपक छाजेड़ ने भेंट कर किया।

नेत्रदानी भंवरलाल पारख के परिवार

इस अवसर पर दो परिवारों ने संस्था को डीलक्स मेडिकल बैड देने की घोषणा भी की। यह बैड स्व. भंवरलाल पारख व स्व. बरजीदेवी पारख की पुण्य स्मृति में तथा स्व. चम्पालाल डागा व नेत्रदानी स्व. कमलादेवी डागा की स्मृति में भेंट किए जाएंगे।

नेत्रदानी कमलादेवी डागा के परिवार

नेत्रदान प्रभारी अशोक झाबक ने बताया कि उनकी प्रेरणा से परिवारों ने यह सेवा कार्य करने का संकल्प लिया है। उन्होंने आमजन से अपील करते हुए कहा कि मरणोपरांत नेत्रदान कर किसी अंधेरे जीवन में रोशनी लाने का प्रयास करें। परिषद ने कहा कि इस पहल से संस्था की सेवा गतिविधियां और अधिक सशक्त होंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़