WhatsApp Menu
बस से उतारने पर बवाल: नशे में धुत युवक ने कंडक्टर से ₹2180 छीने, साथियों को बुलाकर बस रुकवाने की दी धमकी  |  श्रीडूंगरगढ़ में शांति देवी गीया की स्मृति सभा: मालू भवन में आयोजन, परिवार व सामाजिक संस्थाओं ने दी श्रद्धांजलि  |  25 मार्च को निकलेगी श्रीराम विराट धर्म यात्रा, वीएचपी की बैठक में तैयारियों पर चर्चा  |  ओवरटेक के दौरान ईको वैन ट्रेलर से टकराई, चालक गंभीर घायल; ट्रेलर 11 केवी लाइन से टकराया  |  श्रीडूंगरगढ़ से राजनीतिक गलियारों से पढें दो खास खबरें  | 

श्रीडूंगरगढ़ में शांति देवी गीया की स्मृति सभा: मालू भवन में आयोजन, परिवार व सामाजिक संस्थाओं ने दी श्रद्धांजलि

डूंगरगढ़ one 7 मार्च, 2026 श्रीडूंगरगढ़। सेवा केंद्र मालू भवन में शनिवार को समाजसेविका स्व. शांति देवी गीया (धर्मपत्नी कुंदनमल घीया) की स्मृति में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम सेवा केंद्र व्यवस्थापिका साध्वी लक्ष्य प्रभा के सान्निध्य में संपन्न हुआ।

सभा में गीया परिवार की ओर से विजय राज गीया, देवेंद्र तातेड़, सुधा तातेड़, वंदना मेहनोत, हेमंत दूगड़ और मंजू देवी बेगवानी ने अपने विचार व्यक्त करते हुए स्व. शांति देवी गीया के व्यक्तित्व और सामाजिक योगदान को याद किया तथा श्रद्धांजलि अर्पित की।

विभिन्न संस्थाओं ने अर्पित किए श्रद्धासुमन
स्मृति सभा में सभा मंत्री प्रदीप पुगलिया, तेरापन्थ महिला मंडल से मंत्री तथा तेरापंथ युवक परिषद के सहमंत्री सुमित बरडिया ने भी स्व. शांति देवी गीया के सामाजिक कार्यों को याद करते हुए श्रद्धासुमन अर्पित किए।

साध्वी लक्ष्य प्रभा ने दिवंगत आत्मा की मंगल कामना करते हुए कहा कि सेवा, संयम और समाज के प्रति समर्पण से ही जीवन सार्थक बनता है। उन्होंने कहा कि स्व. शांति देवी गीया ने अपना जीवन समाज सेवा और धर्म आराधना को समर्पित कर उसे सार्थक बनाया।

समाज के गणमान्य लोग रहे मौजूद
कार्यक्रम में समाज के गणमान्य नागरिक, विभिन्न संस्थाओं के पदाधिकारी और बड़ी संख्या में परिजन उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन सभा मंत्री प्रदीप पुगलिया ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़