WhatsApp Menu
एनजीओ मीट के तहत विभिन्न संस्थाओं की महिला प्रतिनिधियों ने भाग लिया, दिए सम्मान  |  दहेज प्रताड़ना के आरोप में पति के खिलाफ मामला दर्ज  |  बच्चों में बढ़े बाहरी ज्ञान की समझ, महिला स्टॉफ का जताया आभार  |  होली खेल रहें बच्चों को बाप ने निकाली गालियां, बेटे ने बालिका से बदसलूकी कर परिजनों से मारपीट की, मामला दर्ज  |  देर रात हाइवे पर हुआ हादसा, ओवरटेक करती ईको जा टकराई ट्रेलर से, हुई चकनाचूर, देखें फोटो, पढें खबर।  | 

बच्चों में बढ़े बाहरी ज्ञान की समझ, महिला स्टॉफ का जताया आभार

श्रीडूंगरगढ़ ONE 7 मार्च 2026। 8 मार्च को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर शनिवार को “लर्न एंड फन” स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में समाज सेवा, साहित्य, राजनीति व मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय महिला शक्ति का सम्मान किया गया।
कार्यक्रम में श्रीडूंगरगढ़ ONE की संपादक कपिला स्वामी, नेता प्रतिपक्ष अंजू पारख, साहित्यकार भगवती पारीक ‘मनु’, समाजसेवी सुष्मा करनाणी, माहेश्वरी महिला मंडल की रीना सोमाणी, प्रेम सोमाणी व सुधा डागा शामिल हुई। कार्यक्रम में पत्रकार कपिला स्वामी में सोशल मीडिया में महिलाओं की सकारात्मक भूमिका के बारे में विचार व्यक्त करते हुए मीडिया के बारे में तकनीकी जानकारी दी। अंजू पारख ने गीत के माध्यम से महिला सम्मान की बात रखी व भगवती पारीक ने स्वरचित कविता सुनाते हुए बच्चों को जीवन में आगे बढ़ने की प्रेरणा दी। नर नारायण सेवा संस्थान अध्यक्ष सुष्मा करनाणी ने बच्चों में सेवा संस्कार का बीजारोपण करने हेतु स्कूल की भूमिका महत्वपूर्ण बताई। मंडल की रीना सोमाणी ने गृहणियों द्वारा समाज में सकारात्मक सेवा सृजन की जानकारी देते हुए एक दूसरे की सहयोगी बनने की बात कही। सभी अतिथियों ने स्कूल के बच्चों द्वारा वैदिक मंत्रों के साथ स्वागत गीत प्रस्तुति की सराहना की। भगवती पारीक ने कहा कि अंग्रेजी माध्यम में बच्चों को भारतीय संस्कृति के संस्कार देना आज चुनौती बन गया है और इस दायित्व को निभाने के स्कूल द्वारा प्रशंसनीय प्रयास किए जा रहें है। स्कूल की प्रधानाचार्य विनीता सारस्वत ने सभी का स्वागत करते हुए कहा कि अतिथियों के सम्मान और उनके विचारों के माध्यम से बच्चे किताबी ज्ञान के अतिरिक्त बाहरी ज्ञान की समझ को बढ़ा सकेंगे। उन्होंने नारी सम्मान के भाव को हर घर में बल मिलने की बात कही। सभी अतिथियों का फूलमाला, सम्मान पत्र व मोंमेंटों देकर सम्मान किया गया। स्कूल स्टाफ कुमकुम पारीक, कोमल सारस्वत, विनीता मोरवाणी, ममता गुरनानी, वर्षा भोजक, सोनू माली, मोनू माली, ममता पुरोहित, रेणु पारीक, चंचल शर्मा, खुशबू सारस्वत, हर्षिता सारस्वत, आराधना पारीक, पीहू सारस्वत, साक्षी पारीक को भी सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में स्टाफ की सक्रिय भागीदारी रही। कार्यक्रम में स्कूल के बच्चे व अभिभावकगण भी मौजूद रहें। प्रधानाचार्य सारस्वत ने सभी का आभार जताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़