WhatsApp Menu
बड़ा ब्लॉक: चूरू–सादुलपुर रेलखंड पर दोहरीकरण कार्य  |  उत्तर पश्चिम रेलवे में  बड़ा ब्लॉक: चूरू- सादुलपुर रेलखंड पर दोहरीकरण कार्य  |  राजस्थान के सरकारी स्कूलों में दीवार पर दिखेगी टीचर्स की पूरी कुंडली  |  सड़क दुर्घटना में घायल युवक ने ईलाज दौरान दम तोड़ा, पिता ने डंपर चालक के खिलाफ करवाया मामला दर्ज  |  श्रीडूंगरगढ़ कोर्ट में बम विस्फोट की धमकी, पुलिस ने करवाया परिसर खाली  | 

बड़ा ब्लॉक: चूरू–सादुलपुर रेलखंड पर दोहरीकरण कार्य

में

15 से 30 अप्रैल तक कई ट्रेनें रद्द, आंशिक रद्द और बदले मार्ग से चलेंगी

बीकानेर। सुगम और सुरक्षित रेल संचालन के उद्देश्य से चूरू–सादुलपुर रेलखंड के दुधवाखारा–हड़याल–डोकवा–सादुलपुर स्टेशनों के बीच दोहरीकरण कार्य किया जा रहा है। इस कार्य के लिए ऑटोमेटिक सिग्नलिंग ब्लॉक लिया गया है, जिसके चलते 15 से 30 अप्रैल 2026 के बीच बड़ी संख्या में रेल सेवाएं प्रभावित रहेंगी।

मुख्य जनसंपर्क अधिकारी ने बताया कि कार्य अवधि में कई ट्रेनें पूर्णतः रद्द, आंशिक रद्द, मार्ग परिवर्तित, री-शेड्यूल और रेगुलेट रहेंगी। यात्रियों से यात्रा से पूर्व ट्रेन की स्थिति की जानकारी लेने की अपील की गई है।


ये ट्रेनें रहेंगी पूरी तरह रद्द

15 से 30 अप्रैल के बीच कुल 14 से अधिक ट्रिप्स प्रभावित होंगी। प्रमुख रद्द ट्रेनों में शामिल हैं—

  • 04705/04706 हनुमानगढ़–जयपुर स्पेशल (15 से 28 अप्रैल)
  • 54789/54790 रेवाड़ी–बीकानेर (15 से 30 अप्रैल)
  • 54315/54316 हिसार–रेवाड़ी सवारी गाड़ी (15 से 29 अप्रैल)
  • 14823/14824 जोधपुर–रेवाड़ी (25 से 29 अप्रैल)
  • 14717/14718 बीकानेर–हरिद्वार (निर्धारित तिथियां)
  • 54803/54804 सीकर–रेवाड़ी

आंशिक रद्द: कई ट्रेनें बीच रास्ते से लौटेंगी

  • 14897/14898 बीकानेर–हिसार ट्रेन रतनगढ़ तक ही चलेगी।
  • 14891/14892 जोधपुर–हिसार ट्रेन चूरू तक सीमित।
  • 54604/54605 लुधियाना–चूरू ट्रेन हिसार तक संचालित।
  • 54703/54704 जयपुर–बठिंडा ट्रेन लोहारू तक ही।
  • 19807/19808 कोटा–सिरसा ट्रेन लोहारू/चूरू तक सीमित।
  • 22915/22916 बांद्रा टर्मिनस–हिसार ट्रेन चूरू तक ही संचालित।
  • 54309/54310 दिल्ली–हिसार ट्रेन रेवाड़ी तक सीमित।

बदले मार्ग से चलेंगी ये प्रमुख ट्रेनें

ब्लॉक अवधि में कई लंबी दूरी की ट्रेनें परिवर्तित मार्ग से चलाई जाएंगी। इनमें शामिल हैं—

  • 20403/20404 लालगढ़–प्रयागराज
  • 20497 रामेश्वरम–फिरोजपुर
  • 22471/22472 लालगढ़–दिल्ली सराय
  • 12371/12372 हावड़ा–बीकानेर
  • 12259/12260 सियालदह–बीकानेर
  • 19027/19028 बांद्रा टर्मिनस–जम्मूतवी
  • 12239/12240 मुंबई सेंट्रल–हिसार

इन ट्रेनों को रींगस, रेवाड़ी, फुलेरा, डेगाना, मकराना, नीमकाथाना, नारनौल, भिवानी आदि स्टेशनों से होकर संचालित किया जाएगा। कई स्टेशनों पर अतिरिक्त ठहराव भी दिया गया है।


री-शेड्यूल भी रहेंगी ट्रेनें

  • 14823 जोधपुर–रेवाड़ी ट्रेन 15 अप्रैल को 4 घंटे देरी से चलेगी।
  • 26471 बीकानेर–दिल्ली कैंट वंदे भारत 16 से 25 अप्रैल तक प्रतिदिन 1 घंटा 30 मिनट देरी से प्रस्थान करेगी।

यात्रियों के लिए सलाह

रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वे यात्रा से पहले रेलवे हेल्पलाइन, आधिकारिक वेबसाइट या स्टेशन से ट्रेन की स्थिति की पुष्टि कर लें।

दोहरीकरण कार्य पूरा होने के बाद इस रेलखंड पर ट्रेनों की गति और समयपालन में सुधार होगा, जिससे यात्रियों को दीर्घकालीन लाभ मिलेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़