WhatsApp Menu
धीरदेसर चोटियान- मोमासर 12 किमी सड़क को मिली मंजूरी, ग्रामीणों ने विधायक ताराचंद सारस्वत का किया सम्मान  |  श्री ओसवाल पंचायत संस्था का जे.पी. हॉल राजूदेवी पारख द्वारा लोकार्पित, देखें सभी फ़ोटो  |  बीकानेर में फरवरी का राशन अब 15 मार्च तक मिलेगा  |  29 मार्च को श्रीडूंगरगढ़ से खाटूश्यामजी के लिए रवाना होगी विशाल डाक ध्वजा यात्रा  |  बीदासरिया में युवाओं का बड़ा संकल्प: मृत्यु भोज और शराब को कहा अलविदा  | 

श्री ओसवाल पंचायत संस्था का जे.पी. हॉल राजूदेवी पारख द्वारा लोकार्पित, देखें सभी फ़ोटो

जीव जतन जन कल्याण ट्रस्ट के सहयोग से साकार हुआ सपना, समाजहित में हरसंभव योगदान का संकल्प

डूंगरगढ़ one 4 मार्च, 2026 श्रीडूंगरगढ़। कालूबास स्थित श्री ओसवाल पंचायत भवन कालूबास में नवनिर्मित जे.पी. हॉल का भव्य लोकार्पण समारोह उत्साह और उमंग के साथ आयोजित हुआ। जीव जतन जन कल्याण ट्रस्ट के जतन पारख की माता राजूदेवी पारख ने सुबह 8:11 बजे बैंड-बाजों की मधुर ध्वनि और गणमान्य नागरिकों की मौजूदगी में फीता खोलकर हॉल का लोकार्पण किया।

समारोह में श्रीडूंगरगढ़ विधायक ताराचन्द सारस्वत, श्री विश्वकर्मा कौशल विकास बोर्ड के अध्यक्ष रामगोपाल सुथार, जे.पी. हॉल के निर्माता जतन पारख, राजस्थान गौरव भीखमचन्द पुगलिया, रिटायर्ड आईएएस लालचंद सिंघी, सामाजिक कार्यकर्ता निर्मल डागा, पन्नालाल पुगलिया, श्री ओसवाल पंचायत के अध्यक्ष विनोद भादानी, मंत्री कांति कुमार पुगलिया, अर्हम भवन के शिलान्यासकर्ता राजेन्द्र प्रसाद राखेचा और शांति प्रसाद राखेचा सहित जतन पारख की माता राजूदेवी पारख और धर्मपत्नी कंचन पारख का साफा, शॉल, प्रतीक चिन्ह व दुपट्टा पहनाकर सम्मान किया गया।

संस्था के अध्यक्ष व मंत्री सहित उपाध्यक्ष हेमराज भादानी, कोषाध्यक्ष प्रवीण डागा, सहमंत्री गौरव बोथरा, कार्यक्रम संयोजक अशोक बैद, हिसाब पर्यवेक्षक प्रकाश सिंघी, कार्यसमिति सदस्य पांचीलाल सिंघी, रतनलाल पुगलिया, नारायण गोलछा, लक्ष्मीपत भादानी, धनराज पुगलिया, कमल बोथरा, नरेंद्र डागा, सुरेंद्र दुगड़, सुनील जैन, पंकज मालू, ऋषभ बैद, चन्द्र प्रकाश सेठिया, अक्षत पुगलिया, महेंद्र दुगड़ (छोटू), शांतिलाल पुगलिया ने मंचस्थ अतिथियों का स्वागत किया।

जनहित में रहेगा योगदान: जतन पारख
विधायक ताराचन्द सारस्वत ने श्रीडूंगरगढ़ के विकास में भामाशाहों द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना करते हुए हर संभव सहयोग का भरोसा दिलाया। राज्यमंत्री रामगोपाल सुथार ने कहा कि श्री ओसवाल पंचायत भवन सभी समुदायों के सामाजिक कार्यों के लिए उपयोगी है और ऐसे भवन का विकास सभी के लिए सुखद है। रिटायर्ड आईएएस लालचंद सिंघी ने कहा कि श्री ओसवाल पंचायत के भवन आमजन से जुड़े भवन है। ऐसे भवनों का विकास समग्र समाज के लिए अच्छा संकेत है।
जेपी हॉल निर्माता जतन पारख ने कहा कि जनहित और समाजहित में उनका हर संभव योगदान रहेगा तथा यह हॉल अधिकाधिक उपयोग में आए। राजस्थान गौरव भीखमचन्द पुगलिया ने हॉल की उपयोगिता पर प्रकाश डाला। सामाजिक कार्यकर्ता निर्मल डागा ने निर्माण संबंधी तथ्यों की जानकारी दी। पन्नालाल पुगलिया ने नव आवासीय योजना पर विचार रखे, जबकि शांति प्रसाद राखेचा ने नव आवासीय भवन के शिलान्यास के संदर्भ में अपने विचार व्यक्त किए।

सम्मान और अभिनंदन
भव्य जे.पी. हॉल के निर्माता जतन पारख का मंचस्थ अतिथियों ने अभिनंदन पत्र और प्रतीक चिन्ह देकर सम्मान किया। राजूदेवी पारख और कंचन पारख को नेता प्रतिपक्ष अंजू पारख तथा भाजपा शहर अध्यक्ष रेखा देवी भादानी ने दुपट्टा व शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। मंचस्थ अतिथियों ने राजूदेवी पारख और कंचन देवी पारख को चांदी निर्मित प्रतीक चिन्ह भेंट किया।
अभिनंदन पत्र का वाचन मंत्री कांति कुमार पुगलिया ने किया और आभार ज्ञापन अध्यक्ष विनोद भादानी ने व्यक्त किया। कार्यक्रम संयोजक अशोक बैद और सह संयोजक राजू हिरावत का भी प्रतीक चिन्ह प्रदान कर सम्मान किया गया।

नव आवासीय योजना का हुआ शिलान्यास

श्री ओसवाल पंचायत के परिसर में अर्हम भवन नाम से 30 कक्षीय नव आवासीय योजना का शिलान्यास हुआ। बैंगलोर प्रवासी राजेन्द्र प्रसाद शांति प्रसाद राखेचा ने सपरिवार जैन संस्कार विधि से शिलान्यास किया। शिलान्यास के प्रथम दिवस ही 23 कक्षों के निर्माण और उद्घाटन की स्वीकृति भामाशाहों द्वारा प्रदान की गई। जिसकी सम्पूर्ण परिषद द्वारा अनुमोदना की गई। संस्था द्वारा सभी दानदाताओं को दुपट्टा पहनाकर सम्मानित किया गया।

बड़ी संख्या में गणमान्यजन रहे मौजूद
कार्यक्रम में भीकमचन्द पुगलिया जयपुर, सभाध्यक्ष सुशीला पुगलिया, अणुव्रत समिति अध्यक्ष सुमति पारख, तेरापंथ भवन उपरलो के अध्यक्ष बजरंग सेठिया, पूर्व सभाध्यक्ष विजयराज सेठिया, विमल पुगलिया, हनुमानमल श्यामसुखा, एडवोकेट मोहनलाल सोनी, भाजपा शहर अध्यक्ष एडवोकेट राधेश्याम दर्जी, तुलसीराम चोरडिया, तेयुप अध्यक्ष विक्रम मालू, के एल जैन, राजकुमार बाफना, फुसराज पुगलिया, सभा मंत्री प्रदीप पुगलिया, रिद्धकरण लूणिया, सत्यनारायण स्वामी, एडवोकेट रणवीर खीची सहित अनेकों गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।
समारोह सामाजिक एकता, सहयोग और जनसेवा के भाव का प्रतीक बनकर यादगार बन गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़