श्रीडूंगरगढ़ ONE 3 मार्च 2026। प्रीत पुरानी प्रवासी मंच-2026 के आयोजन में मंगलवार दोपहर सूरजहंस फार्म हाऊस पर प्रवासी परिवारों ने जमकर होली खेली। जिसमें खूब रंग बरसा। पानी की फुहारों के साथ हर उम्र के प्रवासी ने खूब मस्ती करते हुए होली का आनंद लिया। कार्यक्रम में झिणकार देवी बोथरा ने इस तीन दिवसीय कार्यक्रम के लिए प्रवासी मंच का आभार जताया व प्रतिवर्ष इस मस्ती भरे उत्सव का आयोजन किए जाने का आग्रह किया। यहां डीजे म्यूजिक के साथ चंग धमाल की प्रस्तुतियां भी हुई। धुलण्डी के लिए विशेष रूप से मंच सदस्यों ने एक समान कपड़े बनवाए, जिन्हें पहन कर सभी उल्लास के रंग में रंगे नजर आए। सभी का गुलाल से तिलक के साथ कार्यक्रम में स्वागत किया गया। एक दूसरे को रंग लगाकर होली की बधाइयां दी। सीओ निकेत पारीक भी आयोजन में शामिल हुए। ये रंग उत्सव पर खूब आनंद व मस्ती के साथ संपन्न हुआ।
शाम को होगा कवि सम्मेलन।
श्रीडूंगरगढ़ ONE। मंगलवार रात 8 बजे तेरापंथ भवन ऊपरलो में कवि सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। मंच के संयोजक जतन पारख व सहसंयोजक पन्नालाल पुगलिया ने सभी क्षेत्रवासियों से कवि सम्मेलन में शामिल होने का आग्रह किया है। सम्मेलन में प्रख्यात कवि राजेश चेतन दिल्ली, बुद्धिप्रकाश दाधीच केकड़ी, योगेन्द्र शर्मा भीलवाड़ा, गौरी मिश्रा नैनीताल, हरीश हिंदुस्तानी नवलगढ़, राजेश अग्रवाल दिल्ली अपनी रचनाओं की प्रभावी प्रस्तुतियां देंगे। सभी प्रवासी नागरिकों सहित काव्य प्रेमी लोग कवि सम्मेलन में शामिल होंगे।