श्रीडूंगरगढ़ ONE 3 मार्च 2026। सोमवार रात शहर से अंचल के गांवों तक हर्षोल्लास के साथ होलिका दहन के आयोजन संपन्न हुए। शाम को महिलाओं ने गोबर से बनाए बड़कुले चढ़ाकर पारंपरिक रूप से होलिका का पूजन किया। मंगल वस्त्रों में विधि विधान से पूजन संपन्न कर महिलाओं ने घर परिवार की सुख समृद्धि और खुशहाली की कामना की। कई महिलाओं की टोलियों ने गीत गाए जिससे वातावरण भक्तिमय हो गया। छोटे बच्चों सहित युवा, बुजुर्ग सभी में होली के त्योहार की उमंग नजर आई। लोगों ने भक्त प्रह्लाद के जयकारे लगाए और हर्षोल्लास के साथ होलिका दहन किया गया।