WhatsApp Menu
श्री ओसवाल पंचायत की नई आवासीय परियोजना का ब्रोशर जारी, 4 मार्च को होगा शिलान्यास, शाम 6 बजे निकलेगी शोभायात्रा  |  प्रसिद्ध चंग मंडलियों की होगी प्रस्तुतियां, क्षेत्रवासियों को दिया बुलावा  |  होली के दिन गांव के मोहल्लों में “हड़बली” खेल खेलने से जमाना अच्छा होने की मान्यता, युवाओं की टोलियां खेल में शामिल  |  कॉलोनी विकसित कर प्लॉट बेचने वाले पर खातेदार भूमि पर आवासीय पट्टे जारी करवा धोखाधड़ी करने का आरोप, मामला दर्ज  |  रंगों से सजा बाजार, पहुंच रहें खरीददार, दुकानों पर छाई होली की रौनक  | 

दो अलग-अलग कार्रवाइयों में 7 जुआरी पकड़े, 1 अवैध शराब के साथ गिरफ्तार, पढें पूरी खबर

श्रीडूंगरगढ़ ONE 2 मार्च 2026। होली के मौके पर जिले भर में पुलिस एक्टिव मोड पर रही और एकदिवसीय एरिया डॉमिनेशन अभियान में ताबड़तोड़ कार्रवाइयां की गई। ओईजी ओमप्रकाश व एसपी कावेंद्र सागर के निर्देशन में 374 पुलिसकर्मियों की 85 टीमों ने 823 स्थानों पर दबिश दी और एक हार्डकोर अपराधी सहित 76 को गिरफ्तार किया। इसी के तहत श्रीडूंगरगढ़ थाना क्षेत्र में 7 जुआरी, 1 अवैध शराब में व 1 को शांतिभंग में गिरफ्तार किया। वहीं सेरूणा थाना पुलिस ने 3 शांतिभंग में पकड़े।
जुआ खेलते हुए तीन को गिरफ्तार किया।
श्रीडूंगरगढ़ ONE। श्रीडूंगरगढ़ थाना पुलिस की हैड कांस्टेबल सरिता ने शनिवार को ठुकरियासर के निकट एक होटल के पास जुआ खेल रहें तीन जुआरी पकड़े व आरोपियों से ताश पत्ते व नगदी जब्त की। पुलिस दल ने ठुकरियासर निवासी पमेश्वर जाट, गोपालराम जाट, ओमप्रकाश लूहार को जुआ खेलते हुए पकड़ कर गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपियों से 2200 रूपए नगदी जब्त किए और मामला दर्ज कर जांच एएसआई सुरेंद्र कुमार को सौंप दी है।
जुआ खेलते चार जुआरी गिरफ्तार।
श्रीडूंगरगढ़ ONE। एएसआई सुरेश कुमार ने ठुकरियासर रोड पर ही एक होटल के पास एक अन्य कार्रवाई करते हुए 4 जुआरी पकड़े व नगदी जब्त की। पुलिस दल ने इसी गांव के श्रवणराम बावरी, संपत्तसिंह राजपूत, कालूराम जाट, शिवप्रकाश जाट को पकड़ कर गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपियों से ताश पत्ते व 2200 रूपए नगदी बरामद किए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच एएसआई राजकुमार को सौंप दी है।
अवैध शराब के साथ एक आरोपी अरेस्ट।
श्रीडूंगरगढ़ ONE। श्रीडूंगरगढ़ थाना पुलिस के एएसआई सुरेंद्र कुमार ने कालू रोड पर स्थित ईदगाह के सामने शनिवार शाम करीब साढ़े चार बजे एक कार्रवाई करते हुए मोमासर बास निवासी अर्जुन वाल्मीकि को गिरफ्तार किया। पुलिस ने 45 पव्वे अवैध देशी शराब बरामद की और आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच एएसआई राजकुमार को दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़