WhatsApp Menu
क्षेत्र से कुछ खास खबरें पढें एकसाथ:-  |  26 अप्रैल 2026 का पंचांग, साथ जाने और भी कई खास बातें आचार्य श्रीडूंगरगढ़ ONE के साथ।  |  बाडेला में स्कूली शिक्षा के क्षेत्र में कायम होगा नया मुकाम, “अभिज्ञान सरोकार” स्कूल का हुआ भव्य उद्घाटन।  |  संत सान्निध्य में संकीर्तन के साथ निकलेगी गौ सम्मान रैली, शनिवार को तीन गांवो में किया जनसंपर्क।  |  श्रीडूंगरगढ़ मंडी से देखें सभी जिंसो के “आज के भाव”  | 

मुख्य बाजार, बिग्गाबास व मोमासर बास में होंगे रंगारंग आयोजन

श्रीडूंगरगढ़ ONE, 28 फरवरी 2026। कस्बे के मुख्य बाजार में पुराना बस स्टैंड परिसर में शनिवार शाम से तीन दिन चंग के खूब रंग सजेंगे। आयोजक दल के सदस्यों ने पुराना बस स्टैंड को रोशनी व रंगीन चमकीली फरियों से सजा दिया है। उत्साहित युवा आयोजन की तैयारियां कर रहें है। यहां आज से 2 मार्च तक रंगारंग चंग महोत्सव में उदरासर, जालबसर और राजलवाड़ा की टीमें प्रस्तुतियां देगी। बाजार के व्यापारी कार्यक्रम में शामिल होंगे और जमकर धमाल में भागीदारी निभाएंगे।
बिग्गाबास में श्रीविश्वकर्मा मंदिर के पीछे वार्ड 13 में तीन दिवसीय भव्य होली स्नेह मिलन समारोह का आयोजन होगा। यहां 28 फरवरी, व 1-2 मार्च को शाम 7.30 बजे से चंग के साथ होली के रंग नजर आएंगे। धमाल के साथ नाच गा कर होली के रसिए पारंपरिक आयोजन में शामिल होंगे। वहीं बता देवें मोमासर बास में परंपरागत रूप से आयोजित होने वाला घींदड़ आयोजन शुक्रवार शाम से प्रारंभ हो गया है। यहां 3 मार्च तक पांच दिवसीय कार्यक्रम होगा, जिसमें सुदंर प्रस्तुतियों को पुरस्कृत भी किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़