श्रीडूंगरगढ़ ONE 28 फरवरी 2026। सेरूणा थाना पुलिस ने गांव पूनरासर में जुआ खेल रहें तीन युवकों को गिरफ्तार किया और हजारों की नगदी बरामद की।
थानाधिकारी संध्या बिश्नोई के निर्देशन में एएसआई जगदीश प्रसाद ने शुक्रवार को शाम करीब 4 बजे गांव पूनरासर में पुरानी धर्मशाला के पास ताश पत्तों पर जुआ खेल रहें इसी गांव के सीताराम जाट, राजू सांसी व शिवराम जाट को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपियों से ताश पत्ते और 18440 रूपए बरामद किए। पुलिस ने आरपीजीओ एक्ट में मामला दर्ज कर जांच एएसआई सुरेश कुमार को सौंप दी है।