WhatsApp Menu
श्री ओसवाल पंचायत की नई आवासीय परियोजना का ब्रोशर जारी, 4 मार्च को होगा शिलान्यास, शाम 6 बजे निकलेगी शोभायात्रा  |  प्रसिद्ध चंग मंडलियों की होगी प्रस्तुतियां, क्षेत्रवासियों को दिया बुलावा  |  होली के दिन गांव के मोहल्लों में “हड़बली” खेल खेलने से जमाना अच्छा होने की मान्यता, युवाओं की टोलियां खेल में शामिल  |  कॉलोनी विकसित कर प्लॉट बेचने वाले पर खातेदार भूमि पर आवासीय पट्टे जारी करवा धोखाधड़ी करने का आरोप, मामला दर्ज  |  रंगों से सजा बाजार, पहुंच रहें खरीददार, दुकानों पर छाई होली की रौनक  | 

श्रीडूंगरगढ़ में रंगभरी एकादशी पर हुए धार्मिक आयोजन, बरसा भक्ति रस

बाबा श्याम के दरबार में धूमधाम से मनाया फागोत्सव, आज शाम होगा नगर भ्रमण।
श्रीडूंगरगढ़ ONE। आड़सर बास में स्थित बाबा श्याम के दरबार में रंगभरी एकादशी पर बाबा का भव्य श्रृंगार किया गया। यहां विभिन्न कार्यक्रम संपन्न हुए। यहां शुक्रवार को धूमधाम से मनाया फागोत्सव मनाया गया। बड़ी संख्या में श्याम भक्त फागोत्सव में शामिल हुए और जमकर बाबा के साथ फूलों से होली खेली। वहीं रात सवा आठ बजे से भजन कीर्तन का भव्य आयोजन संपन्न हुआ। आज मंदिर प्रांगण में विशाल भंडारे का आयोजन किया जा रहा है व शाम सवा तीन बजे भव्य झांकियों के साथ बाबा की नगर भ्रमण यात्रा संपन्न होगी। जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल होंगे।

श्याम धोरा मंदिर से निकली यात्रा का संपन्न हुआ नगर भ्रमण।
श्रीडूंगरगढ़ ONE। श्याम धोरा मंदिर प्रांगण से शुक्रवार शाम को नगर भ्रमण यात्रा निकली। यात्रा में श्रद्धालुओं ने बाबा के निशान उठाए व मुख्य मार्गों से होते हुए पुन: मंदिर पहुंच कर यात्रा संपन्न हुई। यात्रा का अनेक स्थानों पर श्रद्धालुओं ने स्वागत किया व दर्शन कर बाबा के जयकारे लगाए। बड़ी संख्या में श्रद्धालु यात्रा में शामिल हुए। वहीं आज मंदिर प्रांगण में भंडारे का आयोजन किया गया है।

शिव दरबार में मची फागोत्सव की धूम, झूम के शामिल हुए श्रद्धालु, खूब खेली होली।
श्रीडूंगरगढ़ ONE। धोलिया रोड पर ओंकारेश्वर महादेव मंदिर में शुक्रवार को धूमधाम से फागोत्सव मनाया गया। बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए और जमकर फुलों से होली खेली। यहां गुब्बारों के साथ रंग बिरंगी सजावटें करवाई गई। महिला श्रद्धालुओं चंग पर फाग के गीत गाए और पगड़ी पहन कर खूब धमाल मचाई। भजनों पर सभी श्रद्धालु झूम उठे और एक दूसरे को होली की बधाइयां दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़