WhatsApp Menu
मोमासर की गली-गली में चंग और घींदड़ के गीत गूंजने लगे, मोमासर बास में शुरू हुआ आयोजन, सातलेरा में कल होगा भव्य फागोत्सव।  |  तीन दिन से लापता बुजुर्ग की तलाश, परिजनों ने की मदद की अपील।  |  श्रीडूंगरगढ़ को बड़ी सौगात: विधानसभा में CM ने खोला घोषणाओं का पिटारा, बीकानेर जिले की सड़कों के लिए 35 करोड़  |  स्कॉलरशिप के साथ स्कूटी, टेबलेट, साइकिल, मैडल, जीतने का मौका।  |  विधानसभा में CM के बड़े ऐलान: 3 शहरों के बदले नाम, मजदूरों को 125 दिन काम और साप्ताहिक भुगतान  | 

तीन दिन से लापता बुजुर्ग की तलाश, परिजनों ने की मदद की अपील।

श्रीडूंगरगढ़ ONE 27 फरवरी 2026। एक बुजुर्ग 25 फरवरी 2026 को अपनी छोटी बहन के यहां से गांव जाने का कह कर निकले और लापता हो गए है। परेशान परिजनों ने सभी क्षेत्रवासियों से मदद की अपील की है।
आड़सर बास में रहने वाले सीताराम पुत्र कानदास स्वामी निवासी सहजरासर, लूणकरणसर ने जानकारी देते हुए बताया कि, उसके पिता कानदास 25 फरवरी 2026 को अपनी छोटी बहन के यहां जाने के लिए रवाना हुए। उसी दिन वे अपनी बहन के यहां से गांव सहजरासर जाने का कहकर दोपहर करीब 3 बजे सरदारशहर आ गए। उसके बाद बुजुर्ग लापता हो गए है व उनका फोन भी लगातार बंद आ रहा है। बेटे ने सरदारशहर पुलिस थाने में गुमशुदगी दर्ज करवा पिता को ढूंढने की गुहार लगाई है। वहीं क्षेत्रवासियों को कहीं बुजुर्ग के नजर आने या उनके बारे में कोई सूचना होने पर 9660064570 या 9460905921 नबंरों पर सूचना देने का आग्रह किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़