श्रीडूंगरगढ़ ONE 24 फरवरी 2026। श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र के सभी वाहन चालकों के लिए अच्छी खबर गांव आडसर से आ रही है, जहां महिया अक्षय उजाला प्राईवेट लिमिटेड द्वारा एक दिवसीय नि:शुल्क बैटरी चैकअप कैंप एवं तीन दिवसीय महा छूट मेला आयोजित किया जा रहा है। वाहनों की बैटरी में सर्वाधिक विश्वसनीय नाम एक्साईड बैटरी के अधिकृत डीलर महिया अक्षय उजाला प्राईवेट लिमिटेड के रणजीत महिया ने बताया कि बुधवार को कैम्प के मौके पर क्षेत्र के सभी दुपहिया, तीन पहिया, चार पहिया वाहनों के मालिक अपनी मोटरसाईकिल, गाड़ी, टैक्सी में पहले से लगी हुई बैटरी का नि:शुल्क चैकअप एवं सफाई कम्पनी के ट्रेंड इंजिनियरों द्वारा करवा सकेंगे। कैंप में एक्साईड कम्पनी के बड़े अधिकारी अनिल झोरड़, अरिहंत जैन व लिमिटेड के निदेशक जयप्रकाश महिया भी मौजूद रहेंगे। इस मौके पर 25 फरवरी से 28 फरवरी तक तीन दिवसीय महाछूट मेला भी आयोजित किया जा रहा है एवं नई बैटरी की खरीद पर भारी छूट का बड़ा लाभ ग्राहकों को मिल सकेगा।