WhatsApp Menu
देर रात बाइक और पिकअप टक्कर में दो घायल बाइक सवार बीकानेर रेफर।  |  3 मार्च 2026 का पंचांग, साथ जाने और भी कई खास बातें आचार्य श्रीडूंगरगढ़ ONE के साथ।  |  धरना स्थल पर डाक विभाग के ओदश की होली जलाई धरनार्थियों ने, किया प्रदर्शन।  |  परम्परा, भक्ति और उत्साह का संगम: ओसवाल पंचायत की होलिका दहन शोभायात्रा में उमड़ा जनसैलाब  |  पहलवानों ने दिखाए दांव, विजेता हुए पुरस्कृत, ग्रामीण दर्शकों ने जमकर की हूटिंग।  | 

सरकारी शिक्षक से मारपीट के मामले में मामला दर्ज, शिक्षक नेताओं ने अधिकारियों को दिए ज्ञापन

श्रीडूंगरगढ़ ONE 24 फरवरी 2026। सोमवार को गांव कुनपालसर के राउमावि के प्राचार्य के साथ मारपीट के मामले में श्रीडूंगरगढ़ थाने में आरोपी युवक के खिलाफ श्रीडूंगरगढ़ थाने में मामला दर्ज कर लिया गया है। थानाधिकारी कश्यप सिंह राघव ने बताया कि मामला दर्ज कर जांच एएसआई गजेंद्र सिंह द्वारा शुरू कर दी गई है। वहीं मंगलवार सुबह करीब 10 बजे राजस्थान शिक्षक संघ शेखावत के तहसील अध्यक्ष हरिराम सहू ने बताया कि असामाजिक तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए। स्कूल एज्युकेशन वेलफेयर एसोसिएशन के प्रदेशाध्यक्ष कोडाराम भादू सहित ब्लॉक अध्यक्ष मनोजगिरी गुसाईं, मनीष शर्मा, दुर्गाप्रसाद पालीवाल, बालाराम मेघवाल, हंसराज, लेखराम डेलू, हजारीमल, शिक्षक नेता सोहनलाल गोदारा, देवीलाल बाना, जेतरूप स्वामी, अशोक पूनियां, नौरंगराम, पन्नाराम डेलू, रामलाल जाखड़ सहित अनेक शिक्षक श्रीडूंगरगढ़ थाने पहुंचे आरोपी को गिरफ्तार करने की मांग करते हुए ज्ञापन दिया। शिक्षको के दल ने उपखंड अधिकारी शुभम शर्मा व ब्लॉक शिक्षा अधिकारी सरोज पूनियां वीर को ज्ञापन देकर सख्त कार्रवाई करवाए जाने की मांग की। वहीं उपखंड के एक दर्जन से अधिक गांवो में सेवारत प्रधानाचार्यों व शिक्षकों ने घटना की निंदा की है।
ये था मामला।
श्रीडूंगरगढ़ ONE। सोमवार को कुनपालसर के राउमावि के प्रधानाचार्य किसनाराम डेलू ने थानाधिकारी को परिवाद देते हुए इसी गांव के जगदीश प्रसाद पुत्र सोहनराम मेघवाल, रामचंद्र पुत्र पुसाराम मेघवाल व मुन्नीराम पुत्र मोतीराम सिहाग के खिलाफ आरोप लगाए है। परिवादी ने पुलिस को बताया कि जाति प्रमाण पत्र फार्म पर हस्ताक्षर नहीं करने पर आरोपियों ने स्कूल परिसर में उत्पात मचाया और लाठी से प्राचार्य के साथ मारपीट की। पुलिस एएसआई गजेंद्र सिंह ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़