WhatsApp Menu
देर रात बाइक और पिकअप टक्कर में दो घायल बाइक सवार बीकानेर रेफर।  |  3 मार्च 2026 का पंचांग, साथ जाने और भी कई खास बातें आचार्य श्रीडूंगरगढ़ ONE के साथ।  |  धरना स्थल पर डाक विभाग के ओदश की होली जलाई धरनार्थियों ने, किया प्रदर्शन।  |  परम्परा, भक्ति और उत्साह का संगम: ओसवाल पंचायत की होलिका दहन शोभायात्रा में उमड़ा जनसैलाब  |  पहलवानों ने दिखाए दांव, विजेता हुए पुरस्कृत, ग्रामीण दर्शकों ने जमकर की हूटिंग।  | 

घर में घुसकर माँ बेटे से की मारपीट, एक ही परिवार के सात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज

श्रीडूंगरगढ़ ONE 24 फरवरी 2026। क्षेत्र के एक गांव में अपने पीहर रह रही इकलौती बेटी व नाती के साथ पिता के परिवार सदस्यों ने मारपीट कर उसे चोटिल कर दिया।
गांव झंझेऊ निवासी अजीतसिंह पुत्र मालमसिंह राजपूत ने श्रीडूंगरगढ़ थाने में मामला दर्ज करवाते हुए गांव जाखासर निवासी नरपतसिंह व पद्मसिंह पुत्रगण गोविंद सिंह, शीशपाल व ईश्वरसिंह पुत्र नरपतसिंह, कानसिंह पुत्र पद्मसिंह, शेरसिंह पुत्र दीवान सिंह, ओमकंवर पत्नी नरपतसिंह के खिलाफ आरोप लगाए है। परिवादी ने पुलिस को बताया कि उसकी पत्नी सुमन कंवर अपने माता पिता की एक ही संतान है। वह अपने पिता हनुमानसिंह की मृत्यु के बाद अपनी माँ गोपाल कंवर के पास अपने पुत्र सुरेंद्र के साथ रहती है। 22 फरवरी की रात करीब 9 बजे पशुओं के लिए बरजांगसर से पिकअप में कुतर की झाल मंगवाई। जैसे ही गाड़ी आई तो आरोपी व दो तीन अन्य जनों ने गाली गलौच करते हुए जान से मारने की धमकियां देने लगे। परिवादी ने उन पर ध्यान नहीं देकर पिकअप खाली करवा उसे पैसे दे देने की बात पत्नी से कही। उसी रात करीब 10.30 बजे उसकी पत्नी ने उसे फिर फोन किया और बताया कि आरेपियों ने माँ बेटे के साथ लाठी, कुल्हाड़ी, बरछी से मारपीट कर जान से मारने का प्रयास किया, जिससे सुमन को सिर में गंभीर चोटें आई। आरोपियों ने पिकअप खाली करने वालों को गाड़ी से नीचे उतार कर कुतर के रूपए 17500 रूपए छीन लिए, जब उसने व उसके बेटे सुरेंद्र ने बीच बचाव किया तो आरोपियों ने उसके घर में घुसकर मारपीट शुरू कर दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच एसआई राजेंद्र कुमार को सौंप दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़