WhatsApp Menu
श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र से राजनीतिक गलियारे से पढें गुरूवार की खास तीन खबरें:-  |  विकास मालू परिवार ने गौशाला के 51 लाख रूपए सहित एक ही दिन में आया 61 लाख का सहयोग  |  डिग्गी में डूबने से युवक ने गवांए प्राण  |  निकाह के दो साल बाद ही बेटी के साथ घर से निकाला बेगम को, शौहर सहित पांच जनों के खिलाफ मामला दर्ज।  |  अपनाया यूनिक स्टडी मटेरियल सिस्टम, मजबूत फैकल्टी के साथ सटीक टेस्ट सीरीज की रणनीति  | 

9वीं से 12वीं तक की 4 किताबें सिलेबस से बाहर: इस सत्र में नहीं होगा वितरण, स्कूलों को पढ़ाने पर रोक

डूंगरगढ़ one 16 अप्रैल, 2026 श्रीडूंगरगढ़। राजस्थान में माध्यमिक शिक्षा से जुड़ी बड़ी बदलाव की खबर है। माध्यमिक शिक्षा बोर्ड अजमेर की सिफारिश पर कक्षा 9 से 12 तक की चार पुस्तकों को सिलेबस से हटा दिया गया है। शिक्षा निदेशालय के समाज शिक्षा विभाग ने गुरुवार दोपहर 1 बजे इस संबंध में आदेश जारी कर दिए।

2026-27 सत्र से लागू होगा फैसला

जारी आदेश के अनुसार शैक्षणिक सत्र 2026-27 में इन पुस्तकों को किसी भी विद्यालय में नहीं पढ़ाया जाएगा। साथ ही इस बार इन पुस्तकों का नि:शुल्क वितरण भी नहीं किया जाएगा। यह निर्णय पुस्तकों को डिस्कन्टीन्यू किए जाने के चलते लिया गया है।

बोर्ड के प्रस्ताव पर हटाई गईं पुस्तकें

समाज शिक्षा के उप निदेशक अशोक कुमार पारीक ने बताया कि इन पुस्तकों को हटाने का प्रस्ताव माध्यमिक शिक्षा बोर्ड अजमेर की ओर से दिया गया था। राज्य सरकार की मंजूरी के बाद यह फैसला लागू किया गया। यह कार्रवाई 11 अप्रैल को बोर्ड द्वारा भेजे गए पत्र और समग्र शिक्षा जयपुर के फरवरी में जारी आदेशों की पालना में की गई है।

ये 4 किताबें अब सिलेबस से बाहर

  • कक्षा 9 – राजस्थान का स्वतंत्रता एवं धरोहर
  • कक्षा 10 – राजस्थान का इतिहास एवं संस्कृति
  • कक्षा 11 – आजादी के बाद का स्वर्णिम भारत (भाग-1)
  • कक्षा 12 – आजादी के बाद का स्वर्णिम भारत (भाग-2)

(हिंदी और अंग्रेजी माध्यम दोनों में)

स्कूलों को सख्त निर्देश

शिक्षा निदेशालय ने सभी जिला शिक्षा अधिकारियों और समग्र शिक्षा के जिला परियोजना समन्वयकों को निर्देश दिए हैं कि वे सुनिश्चित करें कि हटाई गई इन पुस्तकों का अध्ययन किसी भी स्कूल में नहीं कराया जाए।

ऐसे तय होता है राजस्थान में सिलेबस

राजस्थान में कक्षा 8 तक का पाठ्यक्रम राजस्थान शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (SIERT) तय करता है, जबकि 9वीं से 12वीं तक का सिलेबस माध्यमिक शिक्षा बोर्ड अजमेर निर्धारित करता है। इनकी सिफारिश पर जयपुर स्थित पाठ्यपुस्तक मंडल किताबें प्रकाशित करता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़