WhatsApp Menu
कल होगी धर्मयात्रा मंगलवार शाम उपखंड अधिकारी शुभम शर्मा की अगुवाई में पुलिस प्रशासन ने मार्च निकाला।  |  98.17% अंक हासिल किए टॉपर वासुदेव ने, 95% से अधिक 15 और 90% से अधिक 77 बच्चे, कल होगा स्कूल में उत्सव  |  एजी मिशन इंटरनेशनल स्कूल में प्रति दूसरे विद्यार्थी ने हासिल किए 90% से अधिक अंक, 97.83 दामिनी स्कूल टॉपर, चंद्रप्रकाश व कृष्णा टॉप थ्री में शामिल।  |  NH-11 पर भीषण हादसा: कार-पिकअप की आमने-सामने टक्कर, 7 गंभीर घायल; लोगों ने बचाई जान, बाद में कार में लगी आग, देखें फ़ोटो और वीडियो  |  हाइवे पर एक कार व पिकअप भिड़े आमने सामने, लगी वाहनों में आग, आधा दर्जन से अधिक हुए घायल  | 

98.17% अंक हासिल किए टॉपर वासुदेव ने, 95% से अधिक 15 और 90% से अधिक 77 बच्चे, कल होगा स्कूल में उत्सव

श्रीडूंगरगढ़ ONE 24 मार्च 2026। श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र के हर घर में अपना टॉपर बच्चा हो, यह सपना सभी क्षेत्रवासियों का रहता है। मंगलवार को दसवीं बोर्ड परीक्षा परिणामों में क्षेत्र बड़े शिक्षण संस्थान भारती निकेतन एज्यू हब द्वारा इस सपने को पूरा भी किया गया है। परिणामों में भारती निकेतन टॉपर फैक्ट्री साबित हुई है और संस्थान के 77 बच्चे 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए है। इस दृष्टि से विद्यालय के प्रत्येक चौथे बच्चे ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक हासिल करने में कामयाबी पाई है। निदेशक श्रीकृष्ण स्वामी ने बताया कि 98.17 प्रतिशत अंक के साथ स्कूल के वासुदेव स्वामी ने स्टेट मैरीट के साथ टॉपर बने है। साथ ही भारती निकेतन के15 विद्यार्थियों ने 95 प्रतिशत से अधिक अंक, 28 बच्चों ने 94 प्रतिशत से अधिक अंक, 77 विद्यार्थियों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक, 129 विद्यार्थियों ने 85 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए है। कुल विद्यार्थियों के 50 प्रतिशत से अधिक बच्चों ने 80 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए है और विद्यालय का प्रति दूसरा बच्चा 80 प्रतिशत से अधिक अंक पाने में कामयाब हुआ है। साथ ही विद्यालय का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत रहा है। इस महारिजल्ट के बाद स्कूल में खुशियों का माहौल है एवं उत्साह के साथ सभी ने एक दूसरे को बधाईयां दी है।
बुधवार को मनाएंगे उत्सव।
श्रीडूंगरगढ़ श्रीडूंगरगढ़ ONE। भारती निकेतन स्कूल द्वारा हर घर टॉपर्स वाले महा रिजल्ट का जश्न बुधवार को मनाया जाएगा। बुधवार को विद्यालय के बच्चों द्वारा इन टॉपर्स के साथ उत्साह रैली निकाली जाएगी।
बिना कोचिंग, बिना ट्यूशन की विशेष रणनीति के तहत दिया जाता है, प्रत्येक बच्चे पर विशेष ध्यान।
श्रीडूंगरगढ़ ONE। भारती निकेतन स्कूल में विद्यार्थियों को बिना कोचिंग एवं बिना किसी ट्यूशन के ही टॉपर बनाने के लिए विशेष रणनीति पर कार्य किया जाता है। इसके तहत प्रत्येक बच्चे की प्रोफाईल बनाई जाती है एवं उसी के अनुसार शिक्षण करवाया जाता है। यही वह तरीका है जिससे हर घर टॉपर का सपना पूरा हो सका है। यह कहते हुए प्राचार्य सत्यनारायण स्वामी ने बताया कि भारती निकेतन द्वारा अलग अलग विंग बना कर बच्चों की योग्यताओं के अनुसार उनके अलग अलग बैच बनाए जाते है। बैच के अनुसार बच्चों की कमजोरियों को पहचान कर उन पर अतिरिक्त शिक्षकों के साथ विशेष ध्यान दिया जाता है। सभी बच्चों को सभी विषयों में टॉपर बनाने का प्रयास किया जाता है। और यही कारण है कि भारती निकेतन बिना कोचिंग, बिना ट्यूशन के अनब्रेकेबल रिजल्ट लगातार हर वर्ष दे रही है।
स्कूलिंग के साथ ही सुरक्षित भविष्य बनाने की राह खोलती भारती निकेतन की विभिन्न विंग्स, प्रवेश शुरू।
श्रीडूंगरगढ़ ONE। दसवीं कक्षा के परीक्षा परिणामों के साथ ही भारती निकेतन स्कूल के विभिन्न विंग्स में प्रवेश शुरू हो चुके है। स्कूल सीईओ मनमोहन भारतीय ने बताया कि भारती निकेतन में कक्षा 3 से ही नीट, आईआईटी फांउडेशन, कम्पिटिशन फांउडेशन, एआई एवं रोबोटिक्स क्लासेस शुरू कर दी जाती है एवं यही कारण है कि भारती निकेतन के विद्यार्थी अपनी स्कूलिंग के साथ ही अपना भविष्य सुरक्षित करने की राह पर आगे बढ़ जाते है। यहां कक्षा 11 में प्रवेश के साथ ही विद्यार्थी अपनी रूची एवं विषय के अनुसार NEET, IIT, NDA, JET, ICAR, CA, CPT आदि की तैयारी कर सकते है। 12वीं की परीक्षा के साथ ही इन प्रवेश परिक्षाओं में सफलता भी भारती निकेतन के बच्चों को मिल रही है। क्षेत्र के युवा दसवीं के बाद 11वीं कक्षा में भारती निकेतन में प्रवेश लेकर 11वीं की पढाई के साथ ही एयरफोर्स, नैवी, आर्मी की तैयारी कर सकते है। इस दोहरी पढ़ाई से विद्यार्थियों का समय एवं पैसे दोनों की बचत होती है। साथ ही दसवीं पास करने वाले बच्चों को आगे 12वीं में 90 प्रतिशत अंक लाने की तैयारी भी गारंटी के साथ करवाई जाती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़