श्रीडूंगरगढ़ ONE 26 जनवरी 2026। क्षेत्र की सामाजिक सेवा कार्यों में अग्रणी संस्था नागरिक विकास परिषद द्वारा राष्ट्रीय पर्व गणतंत्र दिवस पर 42वां रक्तदान शिविर का आयोजन परिषद भवन में किया गया। दिवंगत लक्ष्मीनारायण अड़ावलिया की स्मृति में उनके परिवार के सहयोग से आयोजित शिविर के उदघाटन सत्र में मुख्य अतिथि विधायक ताराचंद सारस्वत ने रक्तदान को पीड़ित मानवता की सेवा में महत्वपूर्ण योगदान बताया। परिषद मंत्री विजयराज सेवग व महावीर प्रसाद अड़ावलिया के आग्रह पर विधायक ने परिषद को विधायक कोटे से एंबुलेंस देने की स्वीकृति भी दी। विशिष्ठ अतिथि विश्वकर्मा कौशल विकास बोर्ड के अध्यक्ष रामगोपाल सुथार ने परिषद के सेवा कार्यों की सराहना करते हुए युवाओं को जुड़ने व सेवाभाव से कार्य करने का आह्वान किया। विशिष्ट अतिथि पालिकाध्यक्ष मानमल शर्मा ने राष्ट्रीय पर्व पर लगातार रक्तदान शिविरों के आयोजन व परिषद द्वारा किए जा रहें सेवा कार्यों को प्रेरणीय बताया। ब्लड बैंक टीम के प्रभारी डॉ हेमंत सीगड़, पीबीएम के वरिष्ठ आचार्य व ब्लड बैंक के मुख्य सहयोगी चिकित्सक डॉ नौरंग महावर ने ब्लड बैंक की कार्यविधि, रक्तदान की जरूरत और इसकी उपयोगिता के बारे में उपयोगी जानकारी देते हुए श्रीडूंगरगढ़ को संभाग का सबसे बड़ा रक्तदाना कस्बा बताया।
परिषद के संरक्षक ओमप्रकाश स्वामी, संस्थापक सदस्य शिव कुमार स्वामी ने परिषद के कार्यों के बारे में जानकारी दी। सामाजिक कार्यकर्ता रामदेव बोहरा भी मंच पर मौजूद रहें। उपमंत्री सुरेश कुमार भादानी ने बताया शिविर सहयोगी महावीर प्रसाद, सीताराम, लालचंद अड़ावलिया की ओर से प्रथम व परिषद का 42वां आयोजन रहा। शिविर प्रभारी रमेश कुमार प्रजापत ने बताया कि शिविर में 108 रक्तदाता आए परंतु इनमें से चिकित्सकीय परीक्षण के बाद 88 रक्तदाताओं से रक्तदान करवाया गया। संयोजकीय उद्बोधन में परिषद के मंत्री विजयराज सेवग ने परिषद के पास उपलब्ध चिकित्सकीय उपकरणों तथा संचालित नियमित सेवा गतिविधियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
अतिथियों का किया सम्मान, बढ़ाया रक्तदाताओं का हौसला।
श्रीडूगरगढ़ श्रीडूंगरगढ़ ONE। शिविर में परिषद सदस्यों के अतिरिक्त अनेक गणमान्य लोग पहुंचे और रक्तदाताओं का हौसला बढ़ाया। कार्यक्रम में ललित बाहेती, श्रवण कुमार गुरनाणी, विमल भाटी, कमल किशोर नाई, सत्यनारायण स्वामी, जुगल किशोर प्रजापत, विनोदगिरी गुसांईं, महेश राजोतिया, भवानी प्रकाश तावनियां ने मंचस्थ अतिथियों को साफा, शॉल व फुलमाला पहना कर स्वागत सम्मान किया। कार्यक्रम में अशोक भारती, संजय करवा, परमेश्वरी देवी अड़ावलिया, सुमित्रा देवी दरीबा, संतोष देवी लाडनू, रामरतन, सोनू प्रजापत, नानूराम कुचोरिया, सोनू प्रजापत, कमल, कमलेश, दुर्गाप्रसाद गोदारा, शंकरलाल मोहता, मगराज, गोपाल प्रजापत ने प्रबुद्धजनों को स्मृति चिह्न भेंट दिया। रक्तसंग्रहण दल का सम्मान किया गया। शिविर में राधेश्याम दर्जी, मदन सोनी, गजानंद दाधीच, भरत सुथार, संदीप कायल, रतनलाल छापोला, राधेश्याम सारस्वत, अयूब दमांमी, जगदीश गुर्जर, रजत आसोपा, लोकेश गोड़, पूनमचंद मंगलचंद अड़ावलिया, राधेश्याम जोशी, नोरंग प्रजापत, मांगीलाल हड़मान प्रसाद राठी, मूलचंद इंदौरिया, मदन राठी सहित अनेक लोग शिविर में पहुंचे। शिविर अवलोकन के लिए विहिप के जिलाध्यक्ष जगदीश प्रसाद स्वामी, तेरापंथ भवन धोलिया नोहरा के अध्यक्ष व तुलसी सेवा संस्थान के अध्यक्ष व दानदाता भीखमचंद पुगलिया, सूर्यप्रकाश गाँधी, जगदीश प्रसाद धूपड़,, महावीर प्रसाद गोड़, रामचंद्र राठी, रमेश कुमार बिहानी, आशीष जाड़ीवाल, श्याम जोशी, सूरवीर मोदी, प्रदीप जोशी, एडवोकेट मोहनलाल सोनी व रणवीर सिंह खीची, मदनलाल पेड़ीवाल, आशाराम पारीक, मयंक पारीक, बिनोद कुमार नाई सहित अनेक जन भी पहुंचे।