WhatsApp Menu
8 घंटे बाद सातलेरा में लौटी बिजली, ग्रामीणों को मिली राहत; विभाग व मीडिया का जताया आभार  |  श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र से न्यूज एक्सप्रेस में पढ़ें आज की कुछ खास खबरें एकसाथ  |  श्रीडूंगरगढ़ मंडी से देखें सभी जिंसो के “आज के भाव”  |  बोर्ड में खराब प्रदर्शन से नाराज ग्रामीणों ने सुनाई स्टाफ को जमकर खरी खोटी  |  6:30 घंटे से सातलेरा में विद्युत आपूर्ति ठप, सूचना के बावजूद नहीं जागा विभाग  | 

8 घंटे बाद सातलेरा में लौटी बिजली, ग्रामीणों को मिली राहत; विभाग व मीडिया का जताया आभार

डूंगरगढ़ one 6 अप्रैल, 2026 श्रीडूंगरगढ़। क्षेत्र के गांव सातलेरा में करीब 8 घंटे तक बंद रही बिजली आपूर्ति देर शाम सुचारू हो गई। लंबे इंतजार के बाद बिजली आने से ग्रामीणों ने राहत की सांस ली और जनजीवन फिर से पटरी पर लौट आया।

ग्रामीणों ने विद्युत विभाग के अधिकारियों और कार्मिकों के साथ-साथ डूंगरगढ़ one न्यूज़ का भी आभार जताया। उन्होंने कहा कि गांव की समस्या को प्रमुखता से उठाकर जिम्मेदारों तक उनकी आवाज पहुंचाई गई, जिससे समाधान में तेजी आई।

ग्रामीणों के अनुसार विद्युत कार्मिकों ने काफी मशक्कत करते हुए तकनीकी खराबी को दूर किया और आपूर्ति बहाल की। बिजली आने के बाद गांव में सामान्य स्थिति बहाल हो गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़