श्रीडूंगरगढ़ ONE 27 मार्च 2026। श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र के सबसे बड़े शैक्षणिक आयोजन मेगा ओलंपियाड़ का आयोजन भारती निकेतन एज्यु हब द्वारा आगामी 29 मार्च को किया जाएगा। निदेशक ओमप्रकाश स्वामी ने बताया कि इस ओलंपियाड़ के माध्यम से भारती निकेतन की विभिन्न विंग्स में प्रवेश लेने वाले सभी विद्यार्थियों को स्कूटी, साईकिल, टैबलेट, मैडल, सर्टिफिकेट एवं करोड़ों रुपए की छात्रवृति जीतने का मौका मिलेगा। नि:शुल्क आयोजित हो रही इस परीक्षा में भाग लेने के इच्छुक विद्यार्थियों के लिए श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र के 75 से अधिक गांवों बसों की व्यवस्था की गई है। इसके लिए ओलंपियाड़ में पंजीकृत विद्यार्थी इन बसों में चढ़कर श्रीडूंगरगढ़ स्थित भारती निकेतन स्कूल तक आ एवं परीक्षा देकर पुन: गांव तक नि:शुल्क यात्रा कर सकेगें। विदित रहे कि भारती निकेतन के माध्यम से कक्षा 3 से ही बच्चों को विभिन्न प्रवेश परिक्षाओं की तैयारियां, कक्षा 9 एवं 11 से ही विभिन्न प्रतियोगी परिक्षाओं की तैयारियां, डिफेंस, नीट, आईआईटी, सीए सहित सभी प्रकार की तैयारियां स्कूली शिक्षा के साथ ही करवाई जाती है एवं प्रत्येक वर्ष में बिना टयुशन के ही बच्चे रिकार्ड तोड परीक्षा परिणाम लेकर आ रहे है।
पंजीयन जारी, मौके पर भी करवा सकेगें पंजीयन।
श्रीडूंगरगढ़ ONE। इस परीक्षा में भाग लेने के लिए इच्छुक विद्यार्थी अपना पंजीयन अभी भी करवा सकते है एवं परीक्षा के दिन मौके पर भी पहुंच कर अपना पंजीयन करवा सकते है। इसके लिए अधिक जानकारी के लिए 6378397304, 7014444381, 8854917965, 8696626052 पर सम्पर्क कर सकते है।
इन गांवों में रहेगी बस व्यवस्था।
श्रीडूंगरगढ़ ONE। भारती निकेतन के ओलंपियाड़ में भाग लेने के लिए बरजांगसर, बाड़ेला, नौसरिया, मिंगसरिया, माताजी मोड, धर्मास, बाना, पुंदलसर, सालासर, लिखमीसर, कल्याणसर पुराना, ऊपनी, कल्याणसर नया, रिड़ी, इंदपालसर के सातों बास, रिड़ी-बाना रोही, भादासर, आडसर, जैतासर, लाखनसर सुरजनसर, ठुकरियासर, मोमासर, सत्तासर, लिखमादेसर, लिखमादेसर रोही, सांवतसर, बादनूं, दूसारणा, बेनीसर, झंझेऊ, पूनरासर, लखासर, सूडसर, दुलचासर, गोपालसर, पुनरासर, माणकरासर, गुंसाईसर छोटा, शेरूणा, हेमासर, बिग्गा, कुंतासर, धीरदेसर चोटियान, कित्तासर, जैसलसर, रामसरा, अभयसिंहपुरा, जैसलसर, तोलियासर, गुंसाईसर बड़ा, डेलवां, खारड़ा, बींझासर, जालबसर, बीरमसर, उदरासर, धोलिया, कालूबास, बाईपास, सुथारों का बास, रानी बाजार रोड़, कालूबास 02, मोमासर बास, प्ले स्कूल, कॉलेज-तहसील के पिछे आदि रूटों पर बसों की सेवांए दी गई है। इसके लिए अधिक जानकारी के लिए नीचे दिए गए लिस्ट में बसों के नम्बर एवं ड्राईवरों के नाम, मोबाईल नम्बर पर सम्पर्क कर सकते है।