WhatsApp Menu
8 घंटे बाद सातलेरा में लौटी बिजली, ग्रामीणों को मिली राहत; विभाग व मीडिया का जताया आभार  |  श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र से न्यूज एक्सप्रेस में पढ़ें आज की कुछ खास खबरें एकसाथ  |  श्रीडूंगरगढ़ मंडी से देखें सभी जिंसो के “आज के भाव”  |  बोर्ड में खराब प्रदर्शन से नाराज ग्रामीणों ने सुनाई स्टाफ को जमकर खरी खोटी  |  6:30 घंटे से सातलेरा में विद्युत आपूर्ति ठप, सूचना के बावजूद नहीं जागा विभाग  | 

6:30 घंटे से सातलेरा में विद्युत आपूर्ति ठप, सूचना के बावजूद नहीं जागा विभाग

डूंगरगढ़ one 6 अप्रैल, 2026 श्रीडूंगरगढ़। क्षेत्र के गांव सातलेरा में बिजली व्यवस्था चरमराने से ग्रामीणों को भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है। पिछले करीब 6:30 घंटे से गांव के लगभग 50 घरों में बिजली आपूर्ति बंद है, जिससे आमजन का जनजीवन प्रभावित हो गया है।

गांव के युवा गौरशंकर और राकेश कुमार ने बताया कि दोपहर 12 बजे से ही गांव में बिजली गुल है। समस्या को लेकर विद्युत विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों को कई बार सूचना दी जा चुकी है, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है।

गर्मी के बीच लंबे समय तक बिजली नहीं आने से लोगों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि विभाग की उदासीनता के चलते उन्हें अनावश्यक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़