श्रीडूंगरगढ़ ONE 25 अप्रैल 2026। गांव बिग्गा के निकट हाइवे पर सड़क पर खड़े एक बालक को कार ने टक्कर मार दी, जिससे बालक के सिर में गंभीर चोट लगी है।
धीरदेसर चोटिनया निवासी बाबूलाल मेघवाल अपने पुत्र 5 वर्षीय भवानी के साथ श्रीडूंगरगढ़ आने के लिए सड़क किनारे खड़े थे। तभी बालक गुड़गांव से बीकानेर की ओर जा रही एक कार की चपेट में आ गया। बालक को उपजिला अस्पताल पहुंचाया गया जहां से उसे इंमरजेंसी में बीकानेर रेफर कर दिया गया है। पुलिस दल मौके पर पहुंच गया व मामले की जांच कर रहें है।