श्रीडूंगरगढ़ ONE 7 फरवरी 2026। क्षेत्र में एक युवक ने 5 फरवरी को कीटनाशक पी लिया और परिजनों ने उसे पीबीएम में भर्ती करवाया। शनिवार सुबह युवक ने ईलाज के दौरान दम तोड़ दिया।
हैड कांस्टेबल रामस्वरूप ने पीबीएम अस्पताल पहुंचकर शव का पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। रामस्वरूप ने बताया कि गांव मोमासर निवासी 35 वर्षीय रेंवतराम पुत्र नत्थूराम मेघवाल ने 5 फरवरी को कीटनाशक का सेवन कर लिया था। जिसने ईलाज के दौरान शनिवार को पीबीएम में दम तोड़ दिया। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है।